: Raipur: BJP कार्यकर्ता पर फटा पुलिस का फेंका स्मोक बम; अस्पताल में चल रहा इलाज, 15-20 पुलिसकर्मी भी घायल
घायल कार्यकर्ता का हाल-चाल जानने अस्पताल पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, घायल पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बीते दिनों भाजपा के विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस और बीजेपी कार्यकर्ताओं में जमकर धक्कामुक्की हुई। दोनों पर तरफर से जमकर झड़प हुई। जवाब में पुलिस ने कैनन वॉटर, आसू गैस के गोले और स्मोक बम से भीड़ तो खदड़ने का प्रयास किया। जिसमें बीजेपी का एक कार्यकर्ता बुरी तरह से घायल हो गया। उसका अस्पताल में इलाज जारी है। इस मामले को लेकर बीजेपी ने पुलिस अधिकारियों को चेतावनी भी दी है।
बीजेपी ने इसे कांग्रेस की बर्बरता करार दिया है। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव घायल कार्यकर्ताओं से मिलने गुरुवार को अस्पताल पहुंचे। पुलिस का फेंका बम बेमेतरा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष परमेश्वर वर्मा और केशव साहू नाम के नेताओं पर फटा। इनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। साव ने कहा कि हमारे आंदोलन से डरकर हम पर इस तरह बम से हमले किए गए हैं। मगर बीजेपी कार्यकर्ता ऐसे हमलों से डरने और रुकने वाले नहीं हैं। इन दो कार्यकर्ताओं के अलावा पुलिस से झूमाझटकी और बैरिकेड तोड़ते हुए धारदार टीन की शीट्स की वजह से 5 से अधिक भाजपा कार्यकर्ता घायल हुए।
दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारी विधानसभा का घेराव करने के लिए आगे बढ़े रहे थे। पुलिस के लगाए गए बैरिकेड्स के हिस्सो को तोड़ते हुए विधानसभा की ओर आगे बढ़ रहे थे। लगातार समझाइस, धारा 144 के उल्लंघन, रुकने और तोड़फोड़ ना कर शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने के अनाउंसमेंट के बाद भी जब बीजेपी कार्यकर्ताओं ने तीसरे बैरिकेड्स को तोड़ते हुए चौथे बैरिकेड के पास पहुंचे तब पुलिस ने एहतियात कदम उठाते हुए भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का प्रयोग किया।
प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के साथ धक्कामुक्की और हुज्जतबाजी भी की गई। एडिशनल एसपी विवेक शुक्ला, राहुल देव शर्मा, सीएसपी कोतवाली योगेश साहू, डीएसपी ट्रैफिक गुरजीत सिंह, थाना प्रभारी आजाद चौक नीतेश ठाकुर समेत लगभग प्रदर्शकारियों ने शासकीय संपत्ति को नुक़सान भी पहुंचाया है। प्रदर्शनकारियों को हटाते हुए लगभग 80 लोगों की प्रतिबंधात्मक गिरफ्तारी की गई। जिन्हें कल शाम को लगभग 6:00 बजे रिहा कर दिया गया।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
6 पिल्लों को 6 नाबालिगों ने जिंदा जलाया : कुत्ते के पिल्लों को पीट-पीटकर बोरी में भरा, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV से खुलासा, माता-पिता थाने तलब
Mahadev Betting App Case : CBI की 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर रेड, भोपाल-इंदौर में भी छापेमारी; लाइव चल रहे सट्टा पैनल बंद कराए
गरियाबंद में 97 कंप्यूटर ऑपरेटरों का तबादला : 180 किमी दूर लगाई ड्यूटी; कल चक्काजाम करेंगे कर्मचारी, परिवार और बच्चों के साथ आंदोलन
21 क्विंटल की शर्त खत्म, किसानों को पूरी मदद ? : छत्तीसगढ़ में धान कम बेचा, फिर भी प्रति एकड़ मिलेंगे पूरे पैसे; जानिए क्या है किसानों के लिए पूरी स्कीम ?
गरियाबंद में कौन चाह रहा कत्ल करना ? : जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप को इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी, घर की रेकी का भी
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन