: पति-पत्नी ने एक दूसरे के खिलाफ बनाया VIDEO: पति ने सुसाइड किया, पत्नी लापता, बोली- रेलवे ट्रैक के पास मुझे खोज लेना
पत्नी बोली- पति बच्चों के सामने बदचलन कहता है
वीडियो में उदय राज मिश्रा की पत्नी गुड़िया मिश्रा रोते हुए कैमरे के सामने कह रही है कि, उसका पति उसे बहुत परेशान करता है। उसके चाचा-चाची भी धमकाते हैं। मेरी कोई गलती नहीं रहती उसके बावजूद मुझे मेरे पति और उसके घर वाले गाली देते हैं, सुनाते रहते हैं।
पति बच्चों के सामने मुझे बदचलन कहता है। अब मैं जा रही हूं बच्चों को लेकर, अब मैं नहीं रह सकती यहां। मां पापा अब मैं बहुत थक गई हूं। मुझे अपने जीवन से प्यार नहीं है। अब सुधरेगा तब सुधरेगा कहते हुए बहुत दिन उदय के साथ रह ली।
लेकिन, मैं भी इंसान हूं सुनते-सुनते थक गई हूं। अब मुझसे नहीं हो पा रहा है। उदय मुसे बदचलन कहता है। मुझे जमीन में गाड़ देने की धमकी देता है। यह बात मैं अपने पापा, भाई आशीष सभी को बताई। अब क्या ही करूं। मैंने उसके लिए अपने गहने बेच दिए। जिससे वह अपने ट्रैक्टर की किस्त भर सके। सामाजिक बदनामी की वजह से मैं गांव भी नहीं जा सकती।
मुझे रेलवे ट्रैक पर ढूंढ लेना, उदय ने मेरे साथ बहुत गलत किया
गुड़िया ने आगे वीडियो में कहा कि, सब अच्छे से रहो सब खुश रहो। आज मेरा साथ नहीं दिए, सब मेरे मौत के जिम्मेदार हैं। अगर मुझे पहले बचा लिए होते तो मैं आज अपने बच्चों को लेकर नहीं जाती। मुझे ढूंढने के पहले उदय को जेल भेज देना।
मेरी लाश किसी न किसी रेलवे ट्रैक पर ढूंढने से मिल जाएगी। अगर मैं मर गई तो मेरी लाश चील कौएं को खिला देना, लेकिन उदय के घर मत भेजना। उदय को छोड़ना मत। उसने मेरे साथ बहुत गलत किया है।
रायपुर में गोवंश काटा गया, देर रात गो-सेवकों ने मचाया उत्पात: घर के तीन कमरों में मिले कई टुकड़े, काटने का सामान, तराजू, खरीददारों की लिस्ट
2019 में भी पति-पत्नी ने दर्ज कराई थी FIR
जानकारी के मुताबिक, दोनों पति-पत्नी के बीच शादी के कुछ साल बीतने के बाद ही झगड़ा चालू हो गया था। जिसके बाद 2019 में पत्नी ने उत्तर प्रदेश के मऊ थाने में पति के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। इस समय पति ने भी पुलिस को शिकायत दी थी।
जिसके बाद गुड़िया मिश्रा अपने मायके लौट आई थी। जहां घर वालों ने सामाजिक दबाव के बाद उदय राज के साथ समझौता करवा के दोनों को रायपुर भेज दिया था।
लड़की के पिता बोले- चाचा-चाची ने बेटी को धमकाया
इस मामले में गुड़िया मिश्रा के पिता ने दैनिक भास्कर को बताया कि, उदयराज के रायपुर में रहने वाले चाचा-चाची भी अक्सर गुड़िया को धमकाया करते थे। जिस वजह से वो लगातार तनाव में रहती थी। 3 दिसंबर को घर से निकलने से पहले उसके चाचा चाची सत्यदेव और श्रद्धा मिश्रा घर पर आए थे।
उन्होंने उदय राज के साथ मिलकर गुड़िया को भला-बुरा कहा। इसके बाद ही वो बच्चों को लेकर घर से निकल गई। अब तक गुड़िया और बच्चों का कुछ पता नहीं चला है कि वे कहां पर है।
पति उदयराज ने मौत के पहले बनाया था VIDEO
गुढ़ियारी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, उदय राज मिश्रा मूल रूप से मध्यप्रदेश के रीवा का रहने वाला था। वर्तमान में वह गुढ़ियारी के दीक्षा नगर में अपने परिवार के साथ रह रहा था। उदय का अपनी पत्नी के साथ लंबे समय से विवाद था। दोनों के करीब 10 और 4 साल दो बच्चे हैं। उदय एक कंपनी में सुपरवाइजर था। उसने पत्नी पर अवैध संबंध के आरोप लगाए थे।
3 जनवरी को पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद पत्नी गुड़िया मिश्रा अपने दोनों बच्चों को लेकर घर से निकल गई। वह अब तक वापस नहीं लौटी है। जिसके बाद 6 जनवरी को उदय राज ने अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हालांकि 7 जनवरी को उसकी पत्नी ने वीडियो कॉल किया था। लेकिन एड्रेस नहीं बताया। जिसके बाद से उदयराज लगातार परेशान चल रहा था।
पुलिस दोनों के घरवालों से कर रही है पूछताछ
8 जनवरी शाम के वक्त सुसाइड करने से पहले उदयराज ने एक वीडियो बनाया था। जिसमें पत्नी समेत ससुराल वालों पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे। इस मामले में अब गुढ़ियारी पुलिस उदय राज की पत्नी की तलाश कर रही है।
इसके अलावा पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि, गुड़िया मिश्रा ने रोते हुए जो वीडियो परिवार को भेजे हैं वह वास्तविक रूप में कब का है। इस मामले में पुलिस दोनों पक्षों के घर वालों के बयान दर्ज कर रही है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन