बैडमिंटन खेलते-खेलते कारोबारी की हार्ट अटैक से मौत,LIVE VIDEO : शॉट मारा… शटल उठाने गए… और गिर पड़े, शुगर के मरीज थे, रोजाना खेलते थे
रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र स्थित अश्विनी नगर के सोनकर बाड़ी ग्राउंड में सुबह खेल के दौरान यह दर्दनाक घटना हुई। ईदगाह भाठा निवासी 57 वर्षीय हार्डवेयर कारोबारी अमृत बजाज की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनका अंतिम संस्कार 16 फरवरी को मरवाड़ी मुक्तिधाम में किया गया।
बताया गया कि वे रोज की तरह दोस्तों के साथ बैडमिंटन खेल रहे थे। शटल कॉक गिरने पर उसे उठाने झुके और अचानक जमीन पर धड़ाम से गिर पड़े। दोस्तों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

रोज खेलना था दिनचर्या
परिजनों के अनुसार वे हर दिन बैडमिंटन और क्रिकेट खेलने जाते थे। सोमवार सुबह भी सामान्य दिन की तरह घर से निकले थे, लेकिन कुछ देर बाद दोस्तों का फोन आया और हादसे की जानकारी मिली।
पहले से शुगर के मरीज थे
परिवार ने बताया कि अमृत बजाज डायबिटीज के मरीज थे, हालांकि नियमित रूप से एक्टिव रहते थे और फिटनेस के लिए रोज खेलते थे।
क्या होता है हार्ट अटैक
हृदय की नसों में कोलेस्ट्रॉल जमा होने से ब्लॉकेज बनने लगता है। 70% से ज्यादा रुकावट होने पर ब्लड फ्लो रुक जाता है और दिल पंप करना बंद कर देता है — यही हार्ट अटैक कहलाता है।
हार्ट अटैक के संकेत
कई बार बिना चेतावनी के भी अटैक आता है, लेकिन अक्सर ये लक्षण दिखते हैं —
सीने में दर्द या जकड़न
भारीपन या एसिडिटी जैसा अहसास
बाएं हाथ/कंधे में दर्द
सांस फूलना
अचानक कमजोरी
Tags :
रायपुर हार्ट अटैक, खेलते समय मौत, बैडमिंटन कोर्ट मौत, अचानक कार्डियक अरेस्ट, छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य खबर, फिट व्यक्ति हार्ट अटैक, Raipur heart attack, death while playing, badminton court death, sudden cardiac arrest, Chhattisgarh health news, fit person heart attack
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन