MP-CG में आज जारी होगी ड्राफ्ट-वोटर लिस्ट : MP-CG में SIR में लाखों वोटर्स के कट सकते हैं नाम, जानिए कैसे जुड़वाएं, लिस्ट में कैसे ढूंढें नाम
MP CG Times / Tue, Dec 23, 2025
MP CG SIR Draft Voter List Details Update: मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन/संक्षिप्त पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) की प्रक्रिया अपने अहम पड़ाव पर पहुंच चुकी है। दोनों राज्यों में आज ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की जा रही है, जिससे लाखों मतदाताओं के नाम कटने की आशंका जताई जा रही है।
MP CG SIR Draft Voter List Details Update
MP CG SIR Draft Voter List Details Update: मध्यप्रदेश में SIR का पहला चरण पूरा हो चुका है। चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक, करीब 42 लाख मतदाताओं के नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैच नहीं हुए हैं। यह प्रक्रिया 7 नवंबर से शुरू हुई थी और लगभग 45 दिनों तक चली, जिसमें हजारों Booth Level Officers (BLO) ने घर-घर जाकर मतदाताओं का भौतिक सत्यापन किया।
इस दौरान उन मतदाताओं की पहचान की गई, जो लंबे समय से मतदान नहीं कर रहे थे, स्थायी रूप से दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके हैं या जिनकी मृत्यु हो चुकी है। आज इन सभी जानकारियों के आधार पर पहला ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित की जा रही है।
ड्राफ्ट लिस्ट जारी होने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है अगर किसी मतदाता का नाम सूची से कट गया, तो क्या वह दोबारा वोट डाल पाएगा? इसका जवाब है हां, लेकिन इसके लिए तय प्रक्रिया का पालन करना होगा।
MP CG SIR Draft Voter List Details Update
छत्तीसगढ़: लाखों वोटर्स के नाम हटने की संभावना
छत्तीसगढ़ में भी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत राज्य निर्वाचन आयोग आज ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर रहा है। अधिकारियों के अनुसार, इस सूची से एब्सेंट वोटर्स, परमानेंट शिफ्टेड और डेड वोटर्स के नाम हटाए गए हैं।
इसके अलावा, वे मतदाता भी सूची में अलग से चिह्नित किए गए हैं—
जिनके नाम पिछली SIR प्रक्रिया में शामिल नहीं थे
या जो सत्यापन के दौरान BLO को जरूरी दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा पाए
इसका उद्देश्य मतदाता सूची को अप-टू-डेट और त्रुटिरहित बनाना है।
MP CG SIR Draft Voter List Details Update
ड्राफ्ट वोटर लिस्ट कहां और कैसे देखें?
छत्तीसगढ़ के मतदाता मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) छत्तीसगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ड्राफ्ट वोटर लिस्ट देख सकते हैं-https://ceochhattisgarh.nic.in/
वेबसाइट पर उपलब्ध सूची Searchable Mode में होगी, जहां मतदाता निम्न जानकारियों के जरिए अपना नाम खोज सकते हैं।
EPIC नंबर (Voter ID Number)
जिला
विधानसभा क्षेत्र
वार्ड/गांव
बूथ नंबर
पूरी मतदाता सूची को डाउनलोड करने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
नाम कट गया तो क्या करें? MP CG SIR Draft Voter List Details Update
अगर ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में किसी मतदाता का नाम नहीं मिलता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। निर्वाचन आयोग ने इसके लिए दावा-आपत्ति (Claim & Objection) की प्रक्रिया तय की है।
23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक
मतदाता अपने नाम जोड़ने, सुधार करने या आपत्ति दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं।सभी दावों और आपत्तियों की जांच के बाद
21 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।
इस दौरान संबंधित BLO, निर्वाचन कार्यालय या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।
क्यों जरूरी है SIR प्रक्रिया? MP CG SIR Draft Voter List Details Update
चुनाव आयोग का कहना है कि SIR का मकसद किसी का वोटिंग अधिकार छीनना नहीं, बल्कि मतदाता सूची को फर्जी नामों, डुप्लीकेट एंट्री और निष्क्रिय वोटर्स से मुक्त करना है। इससे चुनाव प्रक्रिया ज्यादा पारदर्शी और निष्पक्ष बनती है।
Tags :
MP Voter List SIR, CG Voter List Draft 2025, Special Intensive Revision, SIR Voter List Update, Voter List Name Deleted, EPIC Number Search, Booth Level Officer BLO, Election Commission of India, CEO Chhattisgarh Voter List, MP Election Voter Verification, Draft Electoral Roll 2025, Claim Objection Voter List, Voter ID Correction Process, Voter List Download, SIR Process Explained, MP CG Election News, Final Voter List 2026,
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन