Logo
Breaking News Exclusive
गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला? IAS ने कौन सा कांड कर दिया, 500 केसों में गड़बड़ी, जानिए साहब की सीक्रेट कहानी ? सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन? Are Social Media Narratives Replacing Facts? मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला? IAS ने कौन सा कांड कर दिया, 500 केसों में गड़बड़ी, जानिए साहब की सीक्रेट कहानी ? सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन? Are Social Media Narratives Replacing Facts? मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क

: मानसून की विदाई: प्रदेश में इस दिन से खत्म होगा मानसून, लेकिन अभी कुछ दिन फिर होगी बारिश, आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना

MP CG Times

MP CG Times / Thu, Sep 30, 2021

मानसून की विदाई: प्रदेश में इस दिन से खत्म होगा मानसून, लेकिन अभी कुछ दिन फिर होगी बारिश, आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जल्द ही मानसून खत्म होने वाला है. लेकिन उससे पहले कुछ दिन बारिश होने की संभावना बनी हुई है. आज 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को बारिश होने की आशंका मौसम विभाग ने जताई है. इसके अलावा आकाशीय बिजली भी गिर सकती है. मौसम विभाग की माने तो, एक चिन्हित कम दबाव का क्षेत्र उत्तर झारखंड और उससे लगे बिहार के ऊपर स्थित है. इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है. एक द्रोणिका दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी से दक्षिण आंध्र प्रदेश तट तक 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. इसलिए 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने और गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. प्रदेश में गरज चमक के साथ एक-दो स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है. प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. इसके साथ ही मानसून की विदाई 6 अक्टूबर से उत्तर पश्चिम भारत से प्रारंभ होने की संभावना है. मानसून के विदाई के लिए 3 लक्षण आवश्यक है. पहला - राजस्थान के ऊपर एक प्रति चक्रवात बनना चाहिए. दूसरा - उस उपखंड में लगातार 5 दिन तक वर्षा नहीं होना चाहिए. तीसरा - वातावरण में नमी के स्तर में सार्थक कमी होना चाहिए.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन