Logo
Breaking News Exclusive
23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार

: Korba: कोरवा समुदाय के सरकारी कर्मचारी ने लगाई फांसी, पांच लाख का लिया था कर्ज, जानें क्यों खास है यह जनजाति

News Desk / Sat, Mar 4, 2023


कोरवा समुदाय के सरकारी कर्मचारी ने की आत्महत्या।

कोरवा समुदाय के सरकारी कर्मचारी ने की आत्महत्या। - फोटो : संवाद

विस्तार

कोरबा के विशेष जनजातियों के संरक्षण की जिम्मेदारी भारत सरकार ने ली है। राष्ट्रपति की दत्तक संतान का दर्जा भी इन्हें दिया गया है। पहाड़ी कोरवा समुदाय इसी का एक संवर्ग है, जिससे जुड़े एक सरकारी कर्मचारी ने फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना के पीछे शराब को कारण बताया जा रहा है। बालको नगर पुलिस ने मर्ग कायम करने के साथ कार्रवाई शुरू की है।

कोरबा जिले में पहाड़ी कोरवा,  पंडो,  धनुहार  और बैगा जनजातियों को संरक्षित श्रेणी में रखा गया है। इनके हितों की चिंता करने के लिए सरकार कई स्तर पर कोशिश कर रही है। जिला स्तर पर आदिवासी विकास और परियोजना प्रशासन विभाग ऐसे मामलों में सीधे तौर पर नजर रखे हुए हैं। संरक्षित जनजातियों से जुड़ी योजनाएं इन्हीं विभागों की देखरेख में संचालित होती हैं ताकि उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाए जा सके। इन जातियों से जुड़े लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है और सरकारी नौकरी का लाभ भी दिया जाना जारी है। 

पहले सरकारी सेवा में आए पहाड़ी कोरबा भरत लाल ने गलत प्रवृत्तियों के चलते खुदकुशी कर ली। बालको नगर के एक शैक्षिक संस्थान में उसे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नौकरी मिली थी। इसी परिसर में इसे फांसी के फंदे पर लटका पाया गया। लेमरु थाना के चिरईझुंझ के रहने वाले भरत की मौत की खबर होने पर परिजन कोरबा आये। भरत की पत्नी शुभामनी ने बताया कि उसे काफी समय से शराब की आदत थी। 

मृतक की पत्नी शुभामनी ने बताया कि सरकारी स्कूल में कर्मचारी भर्ती में बड़ी बेटी के विवाह के लिए पांच लाख का लोन लिया था और चार लाख रुपये अदा हो चुके थे। मृतक पिछले 2 महीने से काम पर नहीं जा रहा था। 


नियमों के अंतर्गत सरकार इस मामले में मृतक के एक आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति का लाभ प्रदान करेगी ताकि परिवार के सदस्यों का जीवन यापन बेहतर तरीके से चलता रहे। इन सबके  बावजूद अहम सवाल कायम है कि आखिरकार जीवन स्तर की चिंता करने वाला वर्ग अपने आप को शराब के चंगुल से मुक्त क्यों नहीं कर पा रहा है

इस मामले में बालको थाना में पदस्थ एएसई ओम प्रकाश परिहार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कार्यवाही करते हुए शव का पंचनामा कार्यवाही करते हुए मृतक का परिजनों का बयान दर्ज किया गया आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन