Logo
Breaking News Exclusive
महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे जेठानी ने देवरानी को चाकू मारे; लाश टंकी में डाली, भाई पर किया था कमेंट डबल मर्डर से पहले भाई को फोन कर बोला- घर आ जाओ; लहूलुहान पड़ी थीं लाशें किडनैप कर जंगल में पीटा; कटा पंजा पॉलीथीन में भरकर अस्पताल पहुंचा पीड़ित अस्पताल के बाहर 8 साल की बच्ची रो पड़ी, बोली- मां अब तो उठ जाओ झाड़-फूंक और लापरवाही भी दिखी, बीमार 'कोबरा' का डॉक्टरों ने इलाज कर बचाई जान मवेशियों को लेकर घर लौट रहा था, पीछे से आई काल बनी गाड़ी, फरार ड्राइवर की तलाश जारी टेबल पर शराब की बोतल रख क्लासरूम में सोए मिले मास्टर जी, मध्याह्न भोजन में भी धांधली, BEO ने थमाया शो-कॉज नोटिस 68 लाख की PM सड़क 1 साल में ही उखड़ी, अफसरों ने झाड़ा पल्ला तो भड़के 7 गांवों के लोग महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे जेठानी ने देवरानी को चाकू मारे; लाश टंकी में डाली, भाई पर किया था कमेंट डबल मर्डर से पहले भाई को फोन कर बोला- घर आ जाओ; लहूलुहान पड़ी थीं लाशें किडनैप कर जंगल में पीटा; कटा पंजा पॉलीथीन में भरकर अस्पताल पहुंचा पीड़ित अस्पताल के बाहर 8 साल की बच्ची रो पड़ी, बोली- मां अब तो उठ जाओ झाड़-फूंक और लापरवाही भी दिखी, बीमार 'कोबरा' का डॉक्टरों ने इलाज कर बचाई जान मवेशियों को लेकर घर लौट रहा था, पीछे से आई काल बनी गाड़ी, फरार ड्राइवर की तलाश जारी टेबल पर शराब की बोतल रख क्लासरूम में सोए मिले मास्टर जी, मध्याह्न भोजन में भी धांधली, BEO ने थमाया शो-कॉज नोटिस 68 लाख की PM सड़क 1 साल में ही उखड़ी, अफसरों ने झाड़ा पल्ला तो भड़के 7 गांवों के लोग

ट्रक में पकड़ाया 10 करोड़ गांजा, लाइव ट्रैकिंग पर था सरगना : करीब 20 क्विंटल गांजा जब्त, ऊपर बोरियों में पाउडर भरा, नीचे छुपाया था नशा

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में पुलिस और नवगठित ए.एन.टी.एफ. (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ 'एंड टू एंड' कार्रवाई के तहत अब तक की सबसे बड़ी सफलता मिली है। बसंतपुर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के एक बड़े गांजा तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 10 करोड़ रुपये कीमत का अवैध गांजा और तस्करी में इस्तेमाल 16 चक्का टाटा ट्रक को जब्त किया है।

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना सहित उत्तर प्रदेश के रहने वाले 2 अंतर्राज्यीय तस्करों को सलाखों के पीछे भेज दिया है। ट्रक मालिक मास्टरमाइंड 5 महीने से फरार था, उसे ट्रेस किया गया, तब बड़ी खेप पकड़ी गई। मामला बसंतपुर थाना इलाके का है।

पुलिस को चकमा देने के लिए ट्रक के निचले हिस्से में गांजे की बोरियां बिछाई थीं और उन्हें छिपाने के लिए ऊपर से प्लास्टिक की बोरियों में कोई पाउडर भर दिया था।

रात के अंधेरे में चेकपोस्ट पर घेराबंदी, गुप्त केबिन से मिले 62 पैकेट

सरगुजा आईजी दीपक कुमार और बलरामपुर पुलिस अधीक्षक (SP) वैभव बैंकर के कुशल मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़-उत्तरप्रदेश के सरहदी इलाकों में पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग और एम.सी.पी. (मोबाइल चेक पोस्ट) की कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में 11 जून 2026 की दरम्यानी रात बसंतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सोनी को पुख्ता टेक्निकल (तकनीकी) साक्ष्यों के आधार पर सूचना मिली कि ओडिशा से गांजे की एक बड़ी खेप लेकर मुख्य आरोपी लोकेश शर्मा बसंतपुर के आसपास ही किसी संदिग्ध गतिविधि की फिराक में है।

सूचना के बाद अलर्ट हुई पुलिस टीम ने 12 जून 2026 की तड़के सुबह करीब 02:30 से 03:00 बजे के बीच एक संदिग्ध 16 चक्का टाटा ट्रक (वाहन क्रमांक RJ 14 GU 9078) को आते देखा और थाना बसंतपुर के पास उसे रोक लिया। वाहन की सघन तलाशी लेने पर उसके भीतर छिपाकर रखे गए गांजे के कुल 62 पैकेट बरामद हुए।

प्रत्येक पैकेट का वजन करीब 30 किलोग्राम था। कुल तौल कराने पर ट्रक से 1941.110 किलोग्राम (करीब 19.41 क्विंटल) अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये है। इसके साथ ही तस्करी में प्रयुक्त 50 लाख रुपए मूल्य के ट्रक को भी जब्त कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी और उनका विवरण

पुलिस ने मौके से ट्रक में सवार दोनों अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 93/2026, धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों का विवरण इस प्रकार है:

लोकेश शर्मा (उम्र 46 वर्ष), पिता हरिश्चंद शर्मा, निवासी: जरोधापाड़ा, थाना बड़गांव, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश (मुख्य सरगना व ट्रक मालिक)।

आमिष अंसारी (उम्र 23 वर्ष), पिता कल्लू अंसारी, निवासी: बड़ीकला, थाना छापर, जिला मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश।

5 महीने पुराने 12 क्विंटल गांजा तस्करी केस का भी मुख्य आरोपी है लोकेश

'एंड टू एंड' तफ्तीश में यह बड़ा खुलासा हुआ है कि पकड़ा गया मुख्य आरोपी लोकेश शर्मा ओडिशा से छत्तीसगढ़ के रास्ते उत्तर प्रदेश तक गांजा तस्करी का एक बड़ा सिंडिकेट चला रहा था और लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था।

इससे पहले, 29 दिसंबर 2025 को बसंतपुर पुलिस ने नारियल भूसी के भीतर छिपाकर ओडिशा से राजस्थान ले जाए जा रहे 1198.460 किलोग्राम (करीब 12 क्विंटल) गांजे के साथ एक टाटा ट्रक (वाहन क्रमांक RJ 32 GE 0960) को जब्त किया था, जिसमें 3 आरोपी पकड़े गए थे। उस मामले में थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 228/2025 दर्ज है।

जांच में सामने आया कि उस पुराने मामले का मुख्य मास्टरमाइंड भी लोकेश शर्मा ही था और पूर्व में जप्त गाड़ी (RJ 32 GE 0960) तथा वर्तमान केस में जब्त गाड़ी (RJ 14 GU 9078) दोनों खुद लोकेश शर्मा के नाम पर ही दर्ज हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन