Logo
Breaking News Exclusive
CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे

पानी टंकी पर चढ़े 2 युवक, पेट्रोल डालकर लगाई आग : TI पर मारपीट और रिश्वत मांगने का आरोप, लाठी-डंडों और बेल्ट से पिटाई, जबरन लिखवाया झूठा बयान

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो युवक थाना प्रभारी (TI) पर मारपीट करने और ₹23,500 की रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगाते हुए गांव की पानी टंकी पर चढ़ गए।

युवकों ने टंकी के छज्जे पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी और टीआई को सस्पेंड न करने पर नीचे कूदकर खुदकुशी करने की धमकी दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम और तहसीलदार भारी बल के साथ मौके पर पहुंचे और करीब 3 घंटे की कड़ी समझाइश के बाद दोनों को सुरक्षित नीचे उतारा।

लाठी-डंडों और बेल्ट से पिटाई का आरोप, जबरन लिखवाया झूठा बयान

पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, पानी टंकी पर चढ़ने वाले युवकों की पहचान रफीक मोहम्मद (22 वर्ष) और दीपेश निर्मलकर (23 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ग्राम नेवसा के रहने वाले हैं।

युवकों का आरोप है कि मंगलवार (9 जून 2026) को हरदीबाजार पुलिस ने उन्हें ग्राम सिरली के पास से पकड़ा था। इसके बाद हरदीबाजार टीआई प्रमोद कुमार डनसेना ने उन्हें थाने ले जाकर 'जुआ खेलाते हो' कहते हुए लाठी-डंडों और बेल्ट से बेरहमी से पीटा, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। युवकों का यह भी आरोप है कि पुलिस ने उनसे जबरन एक झूठे बयान पर हस्ताक्षर करवाए, जिसमें लिखा था कि 'वे दीपका ले जाते समय भागते हुए खुद गिर गए और चोटिल हुए'।

ग्रामीणों ने किया विरोध, महिला का आरोप- 4 दिन से पति लापता

इधर घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया और उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मी जबरन लोगों के घरों में घुसकर उन्हें थाने ले जा रहे हैं।

इसी मामले में जुआ खिलाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए अनवर अली की पत्नी शफीना बेगम ने पुलिस पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया है। शफीना के मुताबिक, मंगलवार को पुलिस उनके पति को घर से उठाकर ले गई थी। इसके अगले दिन पुलिसकर्मी दोबारा उनके घर पहुंचे और पति के बारे में ही पूछताछ करने लगे। महिला का दावा है कि उसके पति पिछले 4 दिनों से घर नहीं लौटे हैं और इसके लिए सीधे तौर पर पुलिस जिम्मेदार है।

TI बोले- आरोप पूरी तरह गलत, युवक चलाते हैं जुआ फड़

इस पूरे विवाद और आरोपों को लेकर हरदीबाजार थाना प्रभारी (TI) प्रमोद कुमार डनसेना ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज और गलत बताया है।

थाना प्रभारी का कहना है कि पानी टंकी पर चढ़ने वाले दोनों युवक क्षेत्र में अवैध रूप से जुआ फड़ संचालित करते हैं। मुखबिर की सटीक सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ा था, जिसके बाद उनके खिलाफ धारा 151 के तहत वैधानिक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई थी। पुलिस के मुताबिक, कानूनी कार्रवाई से बचने और दबाव बनाने के लिए युवकों द्वारा यह कदम उठाया गया था। फिलहाल तहसीलदार की मौजूदगी में दोनों युवकों को नीचे उतारकर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन