Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर लगेगा 0.4% चार्ज, जानिए किसे देनी होगी फीस और आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर? विकास मंच ने प्रशासन को दी 7 से 30 दिन की डेडलाइन, मांगें पूरी न होने पर उग्र प्रदर्शन का अल्टीमेटम गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर लगेगा 0.4% चार्ज, जानिए किसे देनी होगी फीस और आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर? विकास मंच ने प्रशासन को दी 7 से 30 दिन की डेडलाइन, मांगें पूरी न होने पर उग्र प्रदर्शन का अल्टीमेटम

CM के आने से पहले सड़क पर विकास की सच्चाई : गरियाबंद में NH पर कीचड़ में फंसी गाड़ियां, पुलिस जवानों की गाड़ियां भी जाम की लंबी कतार में

MP CG Times / Thu, Jul 23, 2026

गिरीश जगत, गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले नेशनल हाईवे पर भीषण जाम की स्थिति बन गई। जाम इतना लंबा है कि जिला मुख्यालय से कार्यक्रम स्थल अमलीपदर जा रहे प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस और सुरक्षा बलों के वाहन भी इसमें फंस गए।

पिछले करीब 3 घंटे से हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। यात्री बसों से लेकर निजी वाहन तक रेंग-रेंगकर आगे बढ़ रहे हैं, जिससे आम लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आज अमलीपदर में है मुख्यमंत्री का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे गरियाबंद जिले के अमलीपदर में आयोजित भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने पहले से तैयारियां शुरू कर दी थीं।

प्रशासनिक अधिकारियों और सुरक्षा व्यवस्था में लगे जवानों का काफिला भी कार्यक्रम स्थल की ओर रवाना हुआ, लेकिन रास्ते में नेशनल हाईवे पर लगे जाम के कारण कई वाहन बीच रास्ते में ही फंस गए।

बुधवार के सड़क हादसे के बाद नहीं हटाए गए वाहन

जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम नेशनल हाईवे पर ट्रक और बोलेरो के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई थी। इस दर्दनाक हादसे में देवभोग रेंज के रेंजर की मौत हो गई थी। हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से नहीं हटाया जा सका। यही वजह है कि गुरुवार को जैसे-जैसे वाहनों की आवाजाही बढ़ी, सिंगल लेन वाले इस मार्ग पर लंबा जाम लग गया।

सिंगल लेन हाईवे बना परेशानी की वजह

जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां सड़क पहले से ही सिंगल लेन है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन सड़क पर खड़े रहने के कारण दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहनों को निकलने में काफी दिक्कत हो रही है। भारी वाहनों और बसों की संख्या बढ़ने से स्थिति और बिगड़ गई। मौके पर वाहन बेहद धीमी गति से निकल रहे हैं और कई जगहों पर ट्रैफिक पूरी तरह रुक गया।

आम लोगों और यात्रियों को भी उठानी पड़ रही परेशानी

हाईवे पर लगे जाम का असर सिर्फ प्रशासनिक अमले तक सीमित नहीं है। यात्री बसें, निजी वाहन, मालवाहक ट्रक और दोपहिया वाहन भी घंटों से जाम में फंसे हुए हैं। बसों में सफर कर रहे यात्रियों को भीषण गर्मी और लंबे इंतजार का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।

ट्रैफिक सामान्य कराने की कोशिश जारी

मौके पर पुलिस और स्थानीय प्रशासन यातायात को सामान्य कराने की कोशिश में जुटा है। हालांकि, जब तक दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को पूरी तरह हटाया नहीं जाता, तब तक जाम की समस्या बनी रहने की आशंका है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ट्रैफिक व्यवस्था को जल्द से जल्द सामान्य करने का प्रयास कर रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन