MP CG Times
Breaking News Exclusive
अनूपपुर के BJP नेता का जुआ खेलते VIDEO लीक : क्या जिला उपाध्यक्ष साहब 52 परी से कर रहे कमाई, जानिए कौन हैं नेताजी, एक्शन पर क्या बोले ASP ? धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ? गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात अनूपपुर में कातिल पिता ने बेटी को क्यों मार डाला? : इंजेक्शन में जहर भरकर मुंह में डाला; ससुर को भी क्यों निपटाना चाहता था; मर्डर की इनसाइड स्टोरी स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस अनूपपुर में दो बाइकों की आपस में टक्कर, 2 जख्मी : आगे चल रही बाइक अचानक रुकने से हुआ हादसा; TI ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल शहडोल के जंगलों में 60 हाथियों के दो झुंड : अब ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी, वन विभाग के कर्मचारियों को दी गई खास ट्रेनिंग, अवैध कटाई पर भी रहेगी नजर अनूपपुर में कुएं में लाश की सीक्रेट कहानी : क्या किसी ने मारकर फेंक दी लाश; लाठी-जूते दिखे तो पुलिस को बुलाया, कांटे से निकाला शव विधायक फुंदेलाल बोले- आदिवासी परिवार 5 बच्चे पैदा करें : आबादी घटी तो आरक्षण पर असर पड़ेगा; मार्को ने खुद के 2 बच्चों पर दी यह सफाई, क्या है आपकी राय? अनूपपुर में मासूम समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल, जानिए कहां के रहने वाले हैं सभी अनूपपुर के BJP नेता का जुआ खेलते VIDEO लीक : क्या जिला उपाध्यक्ष साहब 52 परी से कर रहे कमाई, जानिए कौन हैं नेताजी, एक्शन पर क्या बोले ASP ? धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ? गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात अनूपपुर में कातिल पिता ने बेटी को क्यों मार डाला? : इंजेक्शन में जहर भरकर मुंह में डाला; ससुर को भी क्यों निपटाना चाहता था; मर्डर की इनसाइड स्टोरी स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस अनूपपुर में दो बाइकों की आपस में टक्कर, 2 जख्मी : आगे चल रही बाइक अचानक रुकने से हुआ हादसा; TI ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल शहडोल के जंगलों में 60 हाथियों के दो झुंड : अब ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी, वन विभाग के कर्मचारियों को दी गई खास ट्रेनिंग, अवैध कटाई पर भी रहेगी नजर अनूपपुर में कुएं में लाश की सीक्रेट कहानी : क्या किसी ने मारकर फेंक दी लाश; लाठी-जूते दिखे तो पुलिस को बुलाया, कांटे से निकाला शव विधायक फुंदेलाल बोले- आदिवासी परिवार 5 बच्चे पैदा करें : आबादी घटी तो आरक्षण पर असर पड़ेगा; मार्को ने खुद के 2 बच्चों पर दी यह सफाई, क्या है आपकी राय? अनूपपुर में मासूम समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल, जानिए कहां के रहने वाले हैं सभी

5 साल से बिना अनुमति क्लिनिक, हर बीमारी का इंजेक्शन : गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ?

5 साल से बिना अनुमति क्लिनिक, हर बीमारी का इंजेक्शन : गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ?

गिरीश जगत, गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के उरमाल गांव के कश्यपपारा में बिना अनुमति कथित रूप से एक क्लिनिक पिछले 5 साल से संचालित हो रहा है। यहां इलाज करने वाले बै लोचन के पास मेडिकल डिग्री नहीं होने का आरोप है।

क्लिनिक में मरीजों को दवा देने के साथ खून की जांच और इंजेक्शन भी लगाए जाते हैं। छोटे से कमरे में चल रहे इस क्लिनिक में नर्सिंग होम एक्ट के तहत तय मानकों का पालन भी नहीं होने की बात सामने आई है।

क्लिनिक में रोजाना मरीजों की भीड़ जुटती है। आसपास के लोगों के अलावा ओडिशा से भी मरीज यहां इलाज कराने पहुंचते हैं। क्लिनिक संचालक हड्डियों और जोड़ों के दर्द समेत कई बीमारियों के इलाज का दावा करता है।

मरीजों के मुताबिक यहां सरकारी अस्पताल की तुलना में कम खर्च में और जल्दी इलाज हो जाता है। इलाज, दवा और इंजेक्शन के लिए मरीजों से करीब 200 से 1 हजार रुपए तक लिए जाते हैं।

हर मर्ज में 2-3 तरह के इंजेक्शन लगाने का दावा

क्लिनिक में आने वाले मरीजों को अलग-अलग बीमारियों में दो से तीन तरह के इंजेक्शन लगाए जाने का दावा है। पूछताछ में बै लोचन ने खुद को पैथोलॉजिस्ट बताया।

उसने कहा कि मरीज खुद इंजेक्शन लेकर आते हैं और वह उन्हें लगा देता है। अनुमति के सवाल पर उसने कहा कि उसके पास अनुमति है, लेकिन वह इसे दिखाने के लिए तैयार नहीं हुआ।

बै लोचन का दावा है कि बीएमओ, सीएमओ और कलेक्टर तक यहां आ चुके हैं। उसने यह भी कहा कि स्थानीय लोगों का उसके इलाज पर भरोसा है, इसलिए उसे इलाज करने से कोई रोक नहीं सकता। हालांकि, प्रशासन के पास अब तक इस क्लिनिक के इलाज को लेकर कोई लिखित शिकायत पहुंचने की बात सामने नहीं आई है।

2019 में कलेक्टर ने कराया था क्लिनिक सील

गरियाबंद के तत्कालीन कलेक्टर श्याम धावड़े 2019 में मिली शिकायत के आधार पर अपनी मौजूदगी में इस क्लिनिक पर कार्रवाई कर चुके हैं। उस समय क्लिनिक उरमाल की मुख्य बस्ती में संचालित हो रहा था।

छापेमारी के दौरान उसे सील कराया गया था। करीब डेढ़ साल बाद क्लिनिक को दोबारा उरमाल के आश्रित कश्यपपारा में शुरू कर दिया गया।

क्लिनिक संचालक बै लोचन मूल रूप से कटक जिले का रहने वाला बताया गया है। उसने उरमाल का वोटर कार्ड और आधार कार्ड भी बनवा लिया है।

बीएमओ बोले- जांच कर कार्रवाई करेंगे

मैनपुर बीएमओ गजेंद्र ध्रुव ने कहा कि इस मामले में अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि मामले को दिखवाया जाएगा और अगर क्लिनिक का संचालन अवैध पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

संबंधित ख़बरें

धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा,  200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?

धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?

गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात

गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात

स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस

स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस

गरियाबंद में रेत माफियाओं पर खनिज विभाग मेहरबान : सरकड़ा में रात के अंधेरे में भूमिपूजन कर शुरू किया खनन, फिंगेश्वर और पैरी नदी में पोकलेन से भरे जा रहे हाईवा

गरियाबंद में रेत माफियाओं पर खनिज विभाग मेहरबान : सरकड़ा में रात के अंधेरे में भूमिपूजन कर शुरू किया खनन, फिंगेश्वर और पैरी नदी में पोकलेन से भरे जा रहे हाईवा

6 पिल्लों को 6 नाबालिगों ने जिंदा जलाया : कुत्ते के पिल्लों को पीट-पीटकर बोरी में भरा, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV से खुलासा, माता-पिता थाने तलब

6 पिल्लों को 6 नाबालिगों ने जिंदा जलाया : कुत्ते के पिल्लों को पीट-पीटकर बोरी में भरा, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV से खुलासा, माता-पिता थाने तलब

Mahadev Betting App Case : CBI की 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर रेड, भोपाल-इंदौर में भी छापेमारी; लाइव चल रहे सट्टा पैनल बंद कराए

Mahadev Betting App Case : CBI की 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर रेड, भोपाल-इंदौर में भी छापेमारी; लाइव चल रहे सट्टा पैनल बंद कराए

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन