5 साल की बच्ची से हैवानियत : रेप के बाद बोरे में भर कुएं के पास फेंका, हालत स्थिर, चॉकलेट दिलाने के बहाने वारदात को दिया अंजाम
Durg Crime 5-year old girl was raped and thrown into a sack: दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 30-35 साल के आरोपी ने पड़ोस में रहने वाली 5 साल की मासूम बच्ची को चॉकलेट दिलाने के बहाने अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म किया। बच्ची स्कूल से लौटने के बाद दुकान पर गई थी, तभी आरोपी उसे बहला-फुसलाकर घर ले गया।
दरिंदगी के बाद आरोपी ने बच्ची की हत्या की कोशिश की। उसने बच्ची का मुंह तकिया कवर से बांध दिया और उसे बोरे में भरकर घर के पीछे खंडहर के पास कुएं के पास फेंक दिया, ताकि उसकी आवाज बाहर न जा सके।
बोरे में हिलती मिली मासूम, युवकों ने बचाई जान
दोपहर करीब 2 बजे गांव के दो युवकों ने कुएं के पास पड़े बोरे में हलचल देखी। शक होने पर जब उन्होंने बोरा खोला तो अंदर बच्ची मिली, जो सांस लेने के लिए जूझ रही थी। तुरंत पुलिस को सूचना देकर उसे दुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।
गांव में आक्रोश, थाने का घेराव
घटना की खबर फैलते ही गांव में भारी आक्रोश फैल गया। रात करीब 9 बजे 150 से ज्यादा ग्रामीण उतई थाने पहुंच गए और आरोपी को फांसी देने की मांग करने लगे। भीड़ उग्र होने पर पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर स्थिति नियंत्रित करनी पड़ी।

दुष्कर्म की पुष्टि, आरोपी के घर से मिले सबूत
पुलिस के मुताबिक मेडिकल रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपी धनेश्वर साहू को हिरासत में लिया गया है। उसके घर से घटना से जुड़े अहम सबूत और वही तकिया कवर बरामद हुआ है, जिससे बच्ची का मुंह बांधा गया था।
POCSO एक्ट के तहत केस, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई
पुलिस ने बताया कि मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है और केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में भेजा जाएगा, ताकि पीड़िता को जल्द न्याय मिल सके।
संबंधित ख़बरें
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
छत्तीसगढ़ में पहली बार सांप की इतनी बड़ी सर्जरी : अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया
अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस टीम से मारपीट : युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी
गरबा ड्रेस में सिगरेट पीने और गन कल्चर दिखाने पर बवाल : लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग
PM के बर्थडे पर माइनिंग अफसरों का सेवा कांड ? : मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन