Logo
Breaking News Exclusive
दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ?

'BJP-RSS ने हिंदू खतरे में होने का डर दिखाकर जीते चुनाव' : कथावाचक प्रदीप मिश्रा-धीरेंद्र शास्त्री अब टोटके बता रहे, पूर्व CM भूपेश बघेल ने बोला हमला

कथावाचक प्रदीप मिश्रा-धीरेंद्र शास्त्री अब टोटके बता रहे, पूर्व CM भूपेश बघेल ने बोला हमला

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी, RSS और चर्चित कथावाचकों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में कभी हिंदू खतरे में नहीं था, लेकिन जब से BJP और RSS सत्ता में आई हैं, तब से “हिंदू खतरे में है” का डर दिखाकर तीन बार चुनाव जीते गए हैं।

भूपेश बघेल यह बयान अखिल भारतीय एससी-एसटी-ओबीसी संयुक्त मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा शंकर नगर में आयोजित संविधान पर्व एवं राज्य स्तरीय सम्मेलन के दौरान दे रहे थे। उन्होंने कहा कि आज न अनुसूचित जाति, न जनजाति, न पिछड़ा वर्ग और न ही अल्पसंख्यक खतरे में हैं। केवल डर फैलाकर राजनीति की जा रही है।

मुगलों के दौर में भी हिंदू खतरे में नहीं था

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी की लड़ाई के समय भी हिंदू खतरे में नहीं था। मुगलों, सुल्तानों और मुस्लिम शासकों के शासनकाल में भी हिंदुओं को कोई खतरा नहीं था। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि RSS-BJP के सत्ता में आने के बाद ही “हिंदू खतरे में है” की राजनीति शुरू हुई और अब यही लोग खुद को हिंदू नहीं, बल्कि सनातनी कहने लगे हैं।

कथावाचक भगवान नहीं, टोटके बता रहे

भूपेश बघेल ने कथावाचकों पर निशाना साधते हुए कहा कि आज प्रदेश में पं. प्रदीप मिश्रा और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जैसे कथावाचक आ रहे हैं, जो भगवान शिव या हनुमान के बारे में नहीं बताते, बल्कि टोटके और अंधविश्वास फैलाते हैं।

उन्होंने कहा कि समाज जितना पढ़ा-लिखा हो रहा है, उतना ही अंधविश्वास की ओर बढ़ रहा है, जबकि आम लोग इन कथावाचकों से ज्यादा जानते हैं कि पूजा-पाठ कैसे होता है।

श्रद्धालुओं का पता नहीं, महाराजों की हालत सुधरी

बघेल ने कहा कि श्रद्धालु वहां भारी रकम चढ़ाते हैं, लेकिन उनकी स्थिति सुधरी या नहीं, इसका कोई पता नहीं है। हां, इन कथावाचकों की हालत जरूर बेहतर हो गई है। उन्होंने कहा कि हमारे महापुरुषों ने समाज को अंधविश्वास से बाहर निकाला था, लेकिन आज उसे फिर पीछे धकेला जा रहा है।

सर्वे पर तंज- यह BJP का डर है

अपने नाम पर कराए जा रहे सर्वे को लेकर भी भूपेश बघेल ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर कोई गलती की है तो कानून और कोर्ट अपना काम करेंगे। सर्वे कराना इस बात का संकेत है कि BJP डर में है। उन्होंने साफ कहा कि डराने की कोशिशें की जा रही हैं, लेकिन वे डरने वाले नहीं हैं।

Tags :

Bhupesh Baghel News, Durg Political News, BJP RSS Attack, Pradeep Mishra Statement, Dhirendra Shastri Controversy, Chhattisgarh Politics, Hindu Khatre Mein Debate

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन