Logo
Breaking News Exclusive
गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला? IAS ने कौन सा कांड कर दिया, 500 केसों में गड़बड़ी, जानिए साहब की सीक्रेट कहानी ? सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन? Are Social Media Narratives Replacing Facts? मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला? IAS ने कौन सा कांड कर दिया, 500 केसों में गड़बड़ी, जानिए साहब की सीक्रेट कहानी ? सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन? Are Social Media Narratives Replacing Facts? मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क

: तो ये बात है...MLA बृहस्पति सिंह ने बताया, छत्तीसगढ़ के 15 कांग्रेस विधायक अचानक क्यों पहुंच गए दिल्ली ?

MP CG Times

MP CG Times / Wed, Sep 29, 2021

तो ये बात है...MLA बृहस्पति सिंह ने बताया, छत्तीसगढ़ के 15 कांग्रेस विधायक अचानक क्यों पहुंच गए दिल्ली ?
नई दिल्ली/रायपुर. छत्तीसगढ़ के एक दर्जन से ज्यादा विधायक बुधवार को अचानक रायपुर से फ्लाइट पकड़कर दिल्ली पहुंच गए. रायपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरते ही प्रदेश की राजनीति भी एकदम से गरमा गई. सभी 15 विधायक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खेमे के बताए जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक जो कांग्रेस विधायक दिल्ली पहुंचे हैं, उनमें यूडी मिंज, मोहित केरकेट्टा, चंद्रदेव राय, गुलाब कमरों, विकास उपाध्याय, रामकुमार यादव, पुरुषोत्तम कंवर और विनय जायसवाल शामिल हैं. बृहस्पति सिंह भी दिल्ली में आए हैं. विधायक बृहस्पति सिंह का दावा है कि राहुल गांधी या प्रियंका गांधी से नहीं मिलेंगे. राज्य के प्रभारी पीएल पुनिया से मिलेंगे और राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे पर चर्चा करेंगे. उनके जरिये राहुल गांधी को संदेश भेजेंगे, प्रस्तावित दौरे को बढ़ा लें. सरगुजा क्षेत्र के लोगों से भी मिलें. उन्होंने बताया कि पीएल पुनिया का इंतजार करेंगे, उनसे बातचीत चल रही है. राहुलगांधी से छत्तीसगढ़ दौरे में खुलकर बात करेंगे. विधायक ने बताया कि राहुल गांधी तक संदेश पहुचाना है. राज्य में थोड़ा ज्यादा समय दें, लोगों से मिलें. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विधायक हैं, चाहे TS सिंहदेव हो या कोई विधायक सब मुख्यमंत्री के साथ हैं. बेहतर काम मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे. विधायक बृहस्पति सिंह ने बताया कि पिछली बार आलाकमान को लिखित और मौखिक रूप से बता दिया, सभी 60 विधायक मुख्यमंत्री के साथ हैं. इस बार ऐसा कुछ नहीं है. 54 फीसदी OBC में से चुनकर राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री दिया है. यहां तक कि आदिवासी भी मुख्यमंत्री के साथ हैं. 90 में 70 कांग्रेस के विधायक है, बेहतर काम कर रहे हैं. देश मे छत्तीसगढ़ मॉडल की बात हो रही है, कांग्रेस की सरकार चुनावी राज्यों में बनेगी छत्तीसगढ़ मॉडल को लागू करने का वादा भी राष्ट्रीय नेतृत्व कर रहा है. उन्होंने आगे कहा कि किसान आंदोलन कर रहा है, MSP की गारंटी मांग रहा, मगर केंद्र सरकार नहीं दे रही है. इसके बाद भी छत्तीसगढ़ में किसानों को धान पर 2500 रुपये राज्य सरकार प्रति क्विंटल दे रही है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजीव गांधी मितान योजना शुरू करेंगे. गोबर की खरीद राज्य में हो रही है. पंजाब हरियाणा में रासायनो से खेती हो रही है जिससे लोग बीमार हो रहे हैं. इस वजह से कांग्रेस सरकार ने गोबर की खरीद शुरू की है, जैविक खाद बना रहे हैं.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन