Logo
Breaking News Exclusive
दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ?

छॉलीवुड डायरेक्टर ने गर्लफ्रेंड से बेरहमी से पीटा : पहले उज्जैन ले जाकर शादी का दावा, बाद में दूसरी शादी से मुकरा, लहूलुहान हालत में थाने पहुंची पीड़िता

पहले उज्जैन ले जाकर शादी का दावा, बाद में दूसरी शादी से मुकरा, लहूलुहान हालत में थाने पहुंची पीड़िता

छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री (छॉलीवुड) के फिल्म निर्माता और डायरेक्टर मोहित साहू पर उनकी गर्लफ्रेंड ने गंभीर मारपीट के आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि मोहित साहू उसे उज्जैन ले जाकर विवाह किया, लेकिन बाद में अपनी दूसरी शादी होने की बात कहकर इस रिश्ते से मुकर गया।

पीड़िता के अनुसार, जब उसने दूसरी शादी का विरोध किया तो मोहित साहू ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से मारपीट की। इस हमले में युवती के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

लहूलुहान हालत में पहुंची पुरानी बस्ती थाना

मारपीट के बाद पीड़िता किसी तरह जान बचाकर रायपुर के पुरानी बस्ती थाने पहुंची। वहां उसने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। युवती उस समय खून से लथपथ थी।

वायरल वीडियो ने बढ़ाई मामले की गंभीरता

घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती के सिर से खून बहता साफ दिखाई दे रहा है। वीडियो देखकर आशंका जताई जा रही है कि उस पर किसी ठोस वस्तु से हमला किया गया।

सिल्वर ओक अपार्टमेंट से मिले खून के निशान

यह पूरा मामला रायपुर के भाटागांव स्थित सिल्वर ओक अपार्टमेंट के ब्लॉक-410 का बताया जा रहा है। पुलिस जांच के दौरान फ्लैट के अंदर टूटी हुई कुंडी और खून के निशान मिले हैं, जिससे मारपीट की पुष्टि हुई है।

स्थानीय लोगों के पहुंचने पर पैर छूकर मांगी माफी

घटना के दौरान कॉलोनी के सुरक्षाकर्मी और स्थानीय रहवासी मौके पर पहुंच गए थे। आरोप है कि स्थिति बिगड़ती देख फिल्म निर्माता मोहित साहू ने सुरक्षाकर्मियों के पैर छूकर माफी मांगी, ताकि मामला बाहर न जाए।

पीड़िता को अस्पताल भेजा, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बाद पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज जारी है। पुरानी बस्ती पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोपी मोहित साहू का बयान नहीं आया सामने

फिलहाल, आरोपी फिल्म निर्माता मोहित साहू की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट, वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

Mohit Sahu news, Chhollywood director controversy, छॉलीवुड डायरेक्टर मोहित साहू, रायपुर मारपीट मामला, गर्लफ्रेंड से मारपीट, पुरानी बस्ती थाना केस, Chhattisgarh film industry news, Viral assault video Raipur

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन