Logo
Breaking News Exclusive
CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे

झाड़फूंक के बहाने ढोंगी बाबा ने युवती से किया रेप : अच्छे रिश्ते-नौकरी का दिया झांसा, मां को भेजा मंदिर, सम्मोहित कर वारदात को दिया अंजाम

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर से अंधविश्वास और अपराध का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ गांधीनगर थाना क्षेत्र में झाड़फूंक के नाम पर लोगों की समस्याएं दूर करने का दावा करने वाले एक ढोंगी बाबा ने 24 वर्षीय युवती को अपनी हवस का शिकार बनाया।

आरोपी ने युवती को अच्छी नौकरी लगने और शादी के लिए अच्छा रिश्ता आने का झांसा देकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर गांधीनगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

नौकरी और अच्छे रिश्ते का दिया लालच, नहाकर आने को कहा

दर्ज शिकायत के मुताबिक, वारदात 14 जून की सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच की है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का रहने वाला अमित गोस्वामी नाम का एक व्यक्ति पीड़िता की कॉलोनी में पहुंचा। वह खुद को बड़ा तांत्रिक बताकर लोगों की समस्याएं दूर करने और झाड़फूंक करने का दावा कर रहा था।

जब वह पीड़िता के घर पहुंचा, तो उसने युवती को झांसा दिया कि यदि वह उससे झाड़फूंक कराएगी, तो उसकी सरकारी नौकरी लग जाएगी और शादी के लिए बहुत अच्छा रिश्ता भी आएगा। ढोंगी बाबा की बातों में आकर परिवार तैयार हो गया। इसके बाद आरोपी ने युवती को पवित्र होने के लिए नहाकर कमरे में आने को कहा और झाड़फूंक का ढोंग शुरू कर दिया।

मां को चावल देकर भेजा मंदिर, बहन को कमरे से निकाला बाहर

वारदात को अंजाम देने के लिए शातिर आरोपी ने योजनाबद्ध तरीके से घर के लोगों को दूर किया। उसने युवती की मां को एक मुट्ठी चावल देकर पास के हनुमान मंदिर भेजा और कहा कि वहां जाकर 151 चावल के दाने गिनकर चढ़ाएं, जिसमें काफी समय लगेगा। इसके बाद उसने कमरे में मौजूद युवती की बहन को भी किसी बहाने से बाहर निकाल दिया।

पीड़िता का आरोप है कि कमरे में अकेले पाकर आरोपी ने उसे किसी तांत्रिक क्रिया से सम्मोहित (Hypnotize) कर लिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म (रेप) किया। वारदात के बाद आरोपी तुरंत मौके से फरार हो गया।

यूपी के प्रयागराज का है आरोपी, झोले से बरामद हुआ पाउडर

परिजनों के लौटने पर पीड़िता ने रोते हुए अपने साथ हुई दरिंदगी की जानकारी दी, जिसके बाद तत्काल गांधीनगर थाने में मामला दर्ज कराया गया। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीमों ने बस स्टैंड, प्रमुख चौराहों और कॉलोनियों में घेराबंदी कर तलाश शुरू की। इसी दौरान सुभाषनगर क्षेत्र में हुलिये के आधार पर एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया।

कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अमित कुमार गोस्वामी (29 वर्ष), निवासी ग्राम सेमरा, जिला प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) होना स्वीकार किया और अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक झोला बरामद किया है, जिसमें सम्मोहन और झाड़फूंक में इस्तेमाल होने वाले कई तरह के संदिग्ध पाउडर, जड़ी-बूटियां और अन्य सामग्री रखी थी।

रिश्तेदार के घर रुककर करता था ठगी, कोर्ट ने भेजा जेल

पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी अमित गोस्वामी अंबिकापुर में अपने एक रिश्तेदार मनोज के घर पर ठहरा हुआ था। वह पिछले कुछ समय से शहर की अलग-अलग कॉलोनियों में घूम-घूमकर भोले-भाले लोगों को अंधविश्वास के जाल में फंसाता था और झाड़फूंक के बहाने मोटी रकम ऐंठने का काम करता था। गांधीनगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर स्थानीय न्यायालय में पेश किया, जहां से माननीय अदालत ने उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन