: छत्तीसगढ़िया ओलंपिक आज से: रायपुर के इंडोर स्टेडियम में CM बघेल करेंगे उद्घाटन, 14 तरह के होंगे पारंपरिक खेल
छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल रस्साकसी के दौरान जोर आजमाइश करते राज्यपाल और मुख्यमंत्री। - फोटो : social media
ख़बर सुनें
विस्तार
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की गुरुवार से शुरुआत हो रही है। अब से कुछ देर में दोपहर 12 बजे रायपुर के इंडोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पारंपरिक खेलों के इस महाकुंभ का उद्घाटन करेंगे। ओलंपिक में गिल्ली-डंडा, कंचा, गेड़ी दौड़ जैसे 14 तरह के पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है। ग्रामीण परिवेश से जुड़े इन खेलों को लेकर संभवत: देश में पहली बार इतना बड़ा आयोजन होने जा रहा है। प्रतियोगिता गांव से लेकर राज्य तक 6 स्तरों पर होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल करेंगे।राजीव युवा मितान क्लब स्तर से होगी शुरुआत
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को तवज्जो देने के लिए इस ओलंपिक को शुरू किया जा रहा है। जिसके चलते पारंपरिक खेल गांवों से निकल कर शहरों तक पहुंच सकें। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरुआत राजीव युवा मितान क्लब स्तर से होगी। इसके बाद जोन स्तर, फिर विकासखंड, नगरीय क्लस्टर स्तर, जिला, संभाग और अंतिम में राज्य स्तर खेल प्रतियोगिताएं होंगी। इस प्रतियोगिता में युवा से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें...Chhattisgarh:छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 6 अक्टूबर से, गिल्ली-डंडा, कंचा, गेड़ी दौड़ सहित होंगे 14 तरह के पारंपरिक खेल
दो श्रेणी में होंगी प्रतियोगिताएं
यह प्रतियोगिता 6 अक्तूबर से शुरू होकर 6 जनवरी 2023 तक चलेगी। इसमें महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग स्पर्धाओं के साथ ही एकल और टीम स्तर पर भी प्रतियोगिताएं होंगी। ओलंपिक में खेल प्रतियोगिताएं दो श्रेणी में होंगी। इसमें दलीय श्रेणी में गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बांटी (कंचा) जैसे खेल शामिल किए गए हैं। जबकि एकल श्रेणी में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ और लंबी कूद को शामिल किया गया है।
इन तारीखों पर होंगी खेल प्रतियोगिताएं
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में सबसे पहले राजीव युवा मितान क्लब स्तर के आयोजन 6 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक होंगे। वहीं जोन स्तर के 15 से 20 अक्टूबर तक खेले जाएंगे। विकासखंड स्तर पर 27 अक्टूबर से 10 नवंबर, जिला स्तर पर 17 से 26 नवंबर, संभाग स्तर पर 5 दिसंबर से 14 दिसंबर और राज्य स्तर पर अंतिम चरण में 28 दिसंबर से 6 जनवरी तक खेला जाएगा।
बच्चों से बुजुर्ग तक ले सकेंगे हिस्सा
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक हिस्सा ले सकेंगे। इसके लिए प्रतियोगिता को तीन वर्गों में बांटा गया है। पहले वर्ग में 18 साल तक, दूसरे में 18 से 40 और तीसरे वर्ग में 40 से अधिक उम्र के लोग शामिल हो सकेंगे। प्रतियोगिता में महिला और पुरुष दोनों वर्ग में प्रतिभागी होंगे।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
छत्तीसगढ़ में पहली बार सांप की इतनी बड़ी सर्जरी : अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया
अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस टीम से मारपीट : युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन