: नक्सल इलाकों के छात्रों को मिलेगा ब्याज मुक्त लोन: छत्तीसगढ़ में कर सकेंगे तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्स, अन्य जिलों के बच्चों को 1% पर मिलेगा लोन
छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली ढेर: नारायणपुर-कांकेर बॉर्डर पर 30-40 माओवादियों की मौजूदगी की थी सूचना, जवानों ने अबूझमाड़ में घुसकर मारा
इन जिलों के विद्यार्थियों को मिलेगा ब्याज मुक्त लोन
राज्य के माओवाद प्रभावित जिलों बस्तर, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, जशपुर, उत्तर बस्तर कांकेर, कोरिया, नारायणपुर, राजनांदगांव, सरगुजा, धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद, बालोद, सुकमा, कोंडागांव और बलरामपुर जिलों के विद्यार्थियों को ब्याज मुक्त लोन मिलेगा।
नक्सलवाद को खत्म करने की रणनीति का हिस्सा
अमित शाह 23 अगस्त को राज्य में नक्सल ऑपरेशन पर बैठक कर चुके हैं। इस बैठक के बाद नक्सल प्रभावित इलाकों के युवाओं को शिक्षा से जोड़ने के लिए यह बड़ा कदम है। इसके तहत सरकार की कोशिश है कि युवा नक्सलवाद से प्रभावित होने के बजाय अपने करियर पर ध्यान दें। ऐसे में महंगे कोर्स या कॉलेज उनके लिए बाधा न बनें, इसलिए उच्च शिक्षा के लिए ब्याज मुक्त लोन दिया जाएगा।
छत्तीसगढ़ में नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता बच्चे को जन्म देगी: हाईकोर्ट ने कहा- सरकार गोद ले, भ्रूण हत्या स्वीकार्य नहीं, गर्भपात की याचिका खारिज
4 लाख तक का लोन मिलेगा
राज्य सरकार की इस योजना के तहत छात्रों को 4 लाख तक का एजुकेशन लोन मिलेगा। मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक इसके लिए हर जिले के कलेक्टर को निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर अपने-अपने जिलों में अभियान चलाकर छात्रों तक यह जानकारी पहुंचाएंगे। जिन बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए लोन की जरूरत है, उनकी पहचान कर उन्हें लोन दिया जाएगा। इस योजना का नाम 'मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा लोन ब्याज अनुदान योजना' है। किन छात्रों को मिलेगा लाभ, क्या हैं नियम
छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा ऋण ब्याज अनुदान योजना के लिए तकनीकी शिक्षा विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है। सरकार ने तय किया है कि जब छात्र जिला प्रशासन और तकनीकी शिक्षा विभाग की मदद से ऋण प्राप्त करेगा, तो उसके ब्याज का कुछ हिस्सा सरकार वहन करेगी।
सामान्य जिलों के छात्र जिन्हें 1% पर ऋण मिल रहा है, वे ब्याज देंगे और बाकी ब्याज सरकार देगी। ऋण के नियमों के अनुसार, तय समय सीमा के बाद छात्र को नौकरी या स्टार्टअप करने के बाद किश्तें चुकानी होंगी।
छत्तीसगढ़ पत्रकार गांजा केस में नेताजी कनेक्शन ! कांग्रेस जांच दल ने बताया BJP नेता का नाम, कहा- पी विजय, राजस्व और पुलिस की सांठगांठ
ये कोर्स होंगे लाभकारी
इन कोर्सेस का मिलेगा फायदा
- योजना में बीई/बीटेक, एम.ई, एम.टेक, डी.आर्क, एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, एमसीए, एम.बी.ए।
- डीई, बी.पी.एड, एमपीएड, पी.जी.डी.सी.ए., बी.एच.एम.एस., बी.ए.एम.एस, बी.एन.वाई.एस, बी.एन.एस., बी.यू.एम.एस, वी.एफ.एस.सी।
- बी.टेक डेयरी, बी.एग्री, बी.डी.एस, एमडीएस, एमबीबीएस, बीव्हीएससी, बीएससी नर्सिंग बेसिक तथा पोस्ट बेसिक, बी. फार्मा, एम फार्मा।
- डी फार्मा, डिप्लोमा इन मॉर्डन आफिस मेनेजमेंट, डिप्लोमा इन इंटीरियर डेकोरेशन एण्ड डिजाइन, डिप्लोमा इस कास्टयूम डिजाईन एण्ड ड्रेस मेकिंग। बीएड, डीएड, एमएड जैसे कोर्स में फायदा मिलेगा।
Tags :
संबंधित ख़बरें
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन