Logo
Breaking News Exclusive
विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार

राजिम विधायक बोले- हमारी सरकार की बेइज्जती करवा रहे : कुंभ में अव्यवस्था पर अफसरों पर भड़के रोहित साहू, कहा- कलाकारों को भूखे बैठाया, मेरे परिवार को भी खाना नहीं मिला

कुंभ में अव्यवस्था पर अफसरों पर भड़के रोहित साहू, कहा- कलाकारों को भूखे बैठाया, मेरे परिवार को भी खाना नहीं मिला

गरियाबंद जिले के राजिम कुंभ कल्प मेले की व्यवस्थाओं को लेकर राजिम से बीजेपी विधायक रोहित साहू ने जिला प्रशासन और इवेंट कंपनी पर सख्त नाराजगी जताई है। उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि मेले की गरिमा और सरकार की छवि से जुड़ा यह आयोजन है, इसमें लापरवाही या अभद्र व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

एक दिन पहले पत्रकारों और आम नागरिकों ने इवेंट कंपनी पर मनमानी, अनावश्यक रोक-टोक और अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए थे। इसकी शिकायत विधायक से की गई, जिस पर उन्होंने तत्काल अधिकारियों और इवेंट स्टाफ को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि, जिला प्रशासन हमारी सरकार की बेइज्जती करवा रही है। हमारे परिवार समेत 100 से अधिक लोगों को भी खाना नहीं मिला।

कलाकारों को डेढ़ घंटे बैठाए रखा, खाना भी नहीं दिया

अगले ही दिन अव्यवस्था का नया मामला सामने आया। मुख्यमंच पर प्रस्तुति देने आए कलाकारों को कार्यक्रम के बाद करीब डेढ़ घंटे तक बैठाए रखा गया। आरोप है कि उन्हें भोजन तक उपलब्ध नहीं कराया गया, जिससे कलाकारों में नाराजगी फैल गई।

जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे विधायक

कलाकारों के साथ हुए दुर्व्यवहार की सूचना मिलते ही विधायक रोहित साहू तुरंत आयोजन स्थल पहुंचे। उन्होंने मौके पर मौजूद जिला प्रशासन के अधिकारियों और इवेंट कंपनी के प्रतिनिधियों से जवाब मांगा।

संतोषजनक जवाब नहीं मिला, लगाई कड़ी फटकार

अधिकारियों की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विधायक साहू नाराज हो गए। उन्होंने अधिकारियों और इवेंट कंपनी के कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई।

उन्होंने कहा कि राजिम कुंभ कल्प मेला आस्था, संस्कृति और प्रदेश की पहचान से जुड़ा आयोजन है, इसकी गरिमा से कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता। श्रद्धालुओं, साधु-संतों और कलाकारों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

विधायक खुद कलाकारों को रेस्टोरेंट ले गए

विधायक ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए सभी कलाकारों को अपने साथ एक निजी रेस्टोरेंट में ले जाकर भोजन कराया। उन्होंने कहा कि कलाकारों का सम्मान सर्वोपरि है और भविष्य में इस तरह की लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रशासन और इवेंट कंपनी की कार्यप्रणाली पर सवाल

घटना के बाद जिला प्रशासन और इवेंट कंपनी की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। वहीं विधायक रोहित साहू का सख्त लेकिन संवेदनशील रुख आम जनता और कलाकारों के बीच चर्चा और सराहना का विषय बना हुआ है।

Tags :

Rajim Kumbh 2026, Rajim Mela mismanagement, MLA Rohit Sahu news, Chhattisgarh religious fair issue, Rajim artists controversy, event management negligence Rajim

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन