: MP का युवक CG में 7वीं मंजिल से कूदा: पैर और रीढ़ की हड्डी तक टूटी, मरने से पत्नी से की थी फोन पर बात
फर्श पर गिरते ही तेज आवाज सुनाई दी
बेबीलोन टॉवर की 7वीं मंजिल से कूदते युवक का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवक गिरता हुआ दिखाई दे रहा है। फर्श पर गिरते ही तेज आवाज सुनाई देती है। हाथ थोड़ा सा हिलता है और उसकी मौत हो जाती है। चप्पल पैरों से निकलकर दूर फेंकी जाती है। विजय पैरों के सहारे जमीन पर गिरा, जिससे उसके पैरों की हड्डियां बुरी तरह टूट गईं। रीढ़ की हड्डी भी क्षतिग्रस्त हो गई है। युवक का सिर सीधे जमीन से नहीं टकराने से ज्यादा खून नहीं बहा। हालांकि, उसके सिर में भी चोटें आई हैं।
लाल सलाम कहकर रायपुर में 60 लाख की डकैती: कमांडो ड्रेस में पिस्टल लेकर घुसे, नकली इंजेक्शन लगाया, पुलिस क्राइम नहीं कर पा रही कंट्रोल
मौत से पहले उसके पास पत्नी का फोन आया
विजय रायपुर के पंडरी इलाके में किराए के मकान में रहता था। उसकी डेढ़ साल की बेटी है। उसके पिता और पत्नी यहीं साथ रहते हैं, जबकि मां बालाघाट में रहती है। बुधवार की सुबह उसने घर में नाश्ता नहीं किया था। उसने कहा कि उसकी तबीयत खराब है। इसके बाद वह अस्पताल की फाइल लेकर घर से निकल गया।
बताया जा रहा है कि मौत से पहले विजय की पत्नी ने उसे फोन किया था। उसकी पत्नी ने उससे पूछा कि वह अस्पताल गया था या नहीं। विजय ने कहा कि घर आकर बात करेगा। इसके बाद उसने फोन काट दिया। विजय की पत्नी दर्जी का काम करती है। उसे किडनी से संबंधित बीमारी थी। इलाज में काफी पैसा खर्च हो रहा था। वह कर्ज में भी डूबा हुआ था।
आईडी कार्ड और मोबाइल से हुई पहचान
इस मामले में सिविल लाइन सीएसपी अजय कुमार ने बताया कि मौत के बाद युवक की जेब से आईडी कार्ड और मोबाइल मिला, जिससे उसकी पहचान हुई। फिलहाल मौत की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है। आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
गरियाबंद में रेत माफियाओं पर खनिज विभाग मेहरबान : सरकड़ा में रात के अंधेरे में भूमिपूजन कर शुरू किया खनन, फिंगेश्वर और पैरी नदी में पोकलेन से भरे जा रहे हाईवा
6 पिल्लों को 6 नाबालिगों ने जिंदा जलाया : कुत्ते के पिल्लों को पीट-पीटकर बोरी में भरा, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV से खुलासा, माता-पिता थाने तलब
Mahadev Betting App Case : CBI की 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर रेड, भोपाल-इंदौर में भी छापेमारी; लाइव चल रहे सट्टा पैनल बंद कराए
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन