: सावधान! डॉक्टर की सेविंग के साथ FD से भी पैसे पार, APK फाइल के जरिए ठगी, फोन पर 30 बार आया OTP
केवाईसी के नाम पर भेजी गई एपीके फाइल
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डॉ. सतीश राजपूत समता कॉलोनी स्थित एक निजी अस्पताल में डॉक्टर हैं। उनका इंडसइंड बैंक जीई रोड शाखा में खाता है। 23 फरवरी से 26 फरवरी के बीच उनके मोबाइल पर एक लिंक आया। इसमें इंडसइंड केवाईसी एपीके लिखा था। इसे टच करते ही यह डाउनलोड हो गया।
यह एपीके फाइल एक एप्लीकेशन है, जिसे मोबाइल में डाउनलोड करने के बाद हैकर्स मोबाइल को हैक कर लेते हैं। रायपुर में डॉक्टर के मामले में भी ऐसा ही हुआ है। डॉक्टर ने शिकायत में यह भी बताया कि 27 फरवरी को वे मॉल में मूवी देखने गए थे। इस दौरान बैंक से एक के बाद एक ओटीपी आने लगे। इन ओटीपी को किसी से शेयर नहीं किया तो खाते से पैसे कटने लगे।
किस खाते से कितने पैसे निकाले
डॉक्टर के बचत खाते में करीब 1 लाख 92 हजार रुपए थे। वहीं, अलग-अलग फिक्स्ड डिपॉजिट से 2 लाख, 1 लाख 80 हजार और 28 हजार रुपए निकाले गए हैं। इसके बाद उन्हें साइबर ठगी का शक हुआ और उन्होंने 1 मार्च को पुलिस को सूचना दी। इस मामले में सरस्वती नगर पुलिस आगे की जांच कर रही है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
गरियाबंद में रेत माफियाओं पर खनिज विभाग मेहरबान : सरकड़ा में रात के अंधेरे में भूमिपूजन कर शुरू किया खनन, फिंगेश्वर और पैरी नदी में पोकलेन से भरे जा रहे हाईवा
6 पिल्लों को 6 नाबालिगों ने जिंदा जलाया : कुत्ते के पिल्लों को पीट-पीटकर बोरी में भरा, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV से खुलासा, माता-पिता थाने तलब
Mahadev Betting App Case : CBI की 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर रेड, भोपाल-इंदौर में भी छापेमारी; लाइव चल रहे सट्टा पैनल बंद कराए
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन