: अपर कलेक्टर के बेटे की डूबने से मौत: छुट्टियां मनाने दिल्ली से आया था, डैम से स्पीकर निकालने समय हादसा
युवक अपने दोस्त को नहीं बचा सका
इस दौरान जॉय डूबने लगा। दोस्त नवशीष शिंदे और शिवाशीष शिंदे ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। जॉय और उसके दो दोस्त तैरना भी नहीं जानते थे। दोस्तों ने तुरंत कोतरा रोड पुलिस को सूचना दी। पुलिस अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची।
रिसॉर्ट में आग लगने से 66 लोगों की मौत: चादरों से बनी रस्सी के सहारे 11वीं मंजिल से उतरे लोग, 51 घायल, देखिए आग की तस्वीरें
सुबह 3 बजे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन
जिला कमांडेंट ब्लासियस कुजूर ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, जो सुबह 3 बजे तक चला, लेकिन जॉय का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद सुबह 6 बजे फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। करीब 1 घंटे बाद उसका शव उसी जगह गहराई में मिला, जहां वह गिरा था।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
कोटरा रोड थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के पिता बालोद में अपर कलेक्टर हैं। जॉय की मां अनिता लकड़ा जिंदल स्कूल में शिक्षिका हैं। शव मिलने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की जांच की जा रही है।
पहले भी डैम में हो चुका है हादसा
बता दें कि 1 जनवरी को भी टिपाखोला में हादसा हुआ था, जिसमें डैम में बोटिंग के दौरान तेज रफ्तार नाव अनियंत्रित होकर पलट गई थी। नाव में बैठे दंपती और उनका बच्चा गिर गए थे, लेकिन लाइफ जैकेट पहने होने के कारण वे बच गए। बाद में उन्हें दूसरी नाव से सुरक्षित किनारे पर लाया गया।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन