: रिसॉर्ट में आग लगने से 66 लोगों की मौत: चादरों से बनी रस्सी के सहारे 11वीं मंजिल से उतरे लोग, 51 घायल, देखिए आग की तस्वीरें
राहत-बचाव कार्य में हुई देरी
तुर्की के अखबार डेली सबा के मुताबिक, कार्तलकाया स्की रिसॉर्ट एक चट्टान पर है। इस वजह से दमकल की गाड़ियों को वहां पहुंचने में काफी दिक्कतें आईं और राहत कार्य में देरी हुई।
बोलू के गवर्नर अब्दुल अजीज आयदीन ने बताया कि इस होटल में 234 मेहमान ठहरे हुए थे। मौके पर 30 दमकल गाड़ियां और 28 एंबुलेंस भेजी गईं। अधिकारियों ने आग पर काबू पाने के लिए 267 आपातकालीन कर्मचारियों को भी तैनात किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तुर्की के पर्यटन और स्वास्थ्य मंत्री दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।
स्कूल की छुट्टियों की वजह से थी भीड़
तुर्की में स्कूलों की छुट्टियां चल रही हैं कार्तलकाया इस्तांबुल शहर से करीब 300 किलोमीटर पूर्व में कोरोग्लू पहाड़ों में स्थित एक लोकप्रिय स्की रिसॉर्ट है। तुर्की में इस समय स्कूलों की सेमेस्टर की छुट्टियां चल रही हैं। इस वजह से यहां के सभी होटलों में काफी भीड़ है। एहतियात के तौर पर इस इलाके के अन्य होटलों को खाली करा लिया गया है।
तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोआन ने कहा कि इस दुर्घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है। दोषियों को सजा दिलाने के लिए हर जरूरी कदम उठाया जाएगा।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही?
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन