Logo
Breaking News Exclusive
पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित

पेंड्रा में मौत से खिलवाड़, VIDEO वायरल : मरवाही में हाथियों के झुंड के पास पहुंचे ग्रामीण, भड़काने के लिए फेंके पत्थर, देखने के लिए पेड़ों पर चढ़े लोग

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले के मरवाही वन मंडल क्षेत्र से सोशल मीडिया पर एक बेहद हैरान और डराने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर न केवल हाथियों के झुंड के बेहद करीब जाते दिखाई दे रहे हैं, बल्कि उन्हें पत्थर मारकर उकसाने की खतरनाक कोशिश भी कर रहे हैं।

हाथियों की मौजूदगी के बावजूद ग्रामीणों की इस लापरवाही ने वन विभाग की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जंगल में हाथियों को घेरा, देखने के लिए पेड़ों पर मची होड़

वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मरवाही वन मंडल के जंगल में चार हाथियों का एक झुंड घूम रहा है। हाथियों के आने की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां जुट गए। लोग सुरक्षा के नियमों को ताक पर रखकर हाथियों के बिल्कुल नजदीक पहुंच गए। स्थिति यह थी कि हाथियों को करीब से देखने और उनका वीडियो बनाने के लिए कई लोग पास के ऊंचे-ऊंचे पेड़ों पर भी चढ़े हुए दिखाई दे रहे हैं।

पत्थर फेंककर हाथियों को उकसाने की कोशिश, टल रहा बड़ा हादसा

चिंता की बात यह है कि भीड़ में शामिल कुछ लोग हाथियों की ओर लगातार पत्थर फेंकते और शोर मचाते नजर आ रहे हैं। वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, हाथियों जैसे विशालकाय और शांत रहने वाले जंगली जानवरों के साथ इस तरह का व्यवहार उन्हें अत्यधिक आक्रामक बना सकता है।

यदि हाथी भड़क कर ग्रामीणों की तरफ पलटते हैं या हमला करते हैं, तो घने जंगल के बीच कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है और जान-माल का भारी नुकसान तय है। इसके बावजूद लोग केवल मनोरंजन और वीडियो बनाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा रहे हैं।

वन विभाग की लचर निगरानी पर भड़के लोग, जागरूकता की कमी

इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में वन विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में हाथियों का दल लगातार सक्रिय है और बस्तियों के आसपास घूम रहा है, इसके बावजूद वन अमला मौके से नदारद है। विभाग ग्रामीणों को जंगल में जाने से रोकने और सुरक्षा घेरा बनाने में पूरी तरह नाकाम साबित हुआ है।

स्थानीय प्रबुद्ध जनों ने मांग की है कि हाथियों की मौजूदगी वाले संवेदनशील क्षेत्रों में मुनादी कराई जाए और ग्रामीणों को हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने के बारे में लगातार जागरूक किया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या जनहानि को रोका जा सके।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन