बेटे के गम में माता-पिता ने दी जान : एक ही फंदे पर झूले, 4 पन्नों का सुसाइड नोट, लिखा- खुद को शिव में अर्पण कर रहे
छत्तीसगढ़ के जांजगीर‑चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के धरदेई गांव में दर्दनाक घटना सामने आई। इकलौते बेटे की मौत से सदमे में पति-पत्नी ने घर के आंगन में पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सोमवार सुबह ग्रामीणों ने आंगन में लगे पेड़ पर दोनों के शव फंदे से लटकते देखे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतारकर पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

4 पन्नों का सुसाइड नोट मिला
मृतक कृष्णा पटेल (48) ने चार पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा। उसमें लिखा कि, “हम दोनों पूरे होश में अपनी इच्छा से स्वयं को शिव में अर्पण कर रहे हैं, इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। हमारी विदाई प्रसन्नचित होकर करना।”

मरने से पहले बनाया वीडियो
आत्महत्या से पहले दंपती ने वीडियो भी रिकॉर्ड किया। इसमें उन्होंने वकील से कहा कि यदि वे जीवित नहीं रहें तो बेटे आदित्य के क्लेम की राशि बड़े भाई कुलबहरा पटेल और जलबहरा पटेल को दिला दी जाए।
बेटे की सड़क हादसे में हुई थी मौत
जानकारी के अनुसार साल 2024 में मस्तूरी थाना क्षेत्र में उनके इकलौते बेटे आदित्य पटेल (21) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसके बाद से माता-पिता गहरे सदमे में थे।

बेटे को बताया जीवन का आधार
सुसाइड नोट में पिता ने लिखा कि आदित्य ही उनका संसार था। वह आज्ञाकारी पुत्र था और परिवार की जिम्मेदारियां संभालता था। बेटे की मौत को उन्होंने अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल बताया।
भगवान में मिल जाने की बात लिखी
नोट में लिखा कि अब जीवन में शांति नहीं बची, इसलिए भगवान में मिल जाना ही नियति है। उन्होंने परिजनों से अंतिम संस्कार शोक में नहीं बल्कि खुशी-खुशी करने की अपील की।
पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों की पुष्टि सुसाइड नोट और वीडियो के आधार पर की जा रही है।
Tags :
जांजगीर चांपा आत्महत्या, बेटे की मौत के बाद सुसाइड, छत्तीसगढ़ सुसाइड केस, सुसाइड नोट, पति पत्नी फांसी, Janjgir Champa suicide, suicide after son's death, Chhattisgarh suicide case, suicide note, husband and wife hanged themselves,
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन