Logo
Breaking News Exclusive
गांजा, 3 जिंदा कारतूस और कैश जब्त, पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा ओवरटेक के चक्कर में स्कूटी सवार पिता-बेटे को रौंदा, मौके पर मौत; मां जिला अस्पताल में गंभीर 25 साल के सोने-चांदी का रिकॉर्ड गायब, ट्रस्ट का दावा- थाने में रखा; टीआई बोले- यहां कुछ भी नहीं नकाबपोश ने पहले हवाई फायर किया; विरोध पर सीने में दाग दीं 2 गोलियां, इलाके में दहशत के बीच नाकाबंदी भाई ने लगाई फांसी, श्मशान से लौटकर बहन ने दी जान, गांव में मातम और तरह-तरह की चर्चाएं खदान की माइंस के पास दिखा भयानक नजारा; आसपास दरारें, दहशत में ग्रामीण नर्मदा नदी से जुड़ी 21 हजार हेक्टेयर जमीन डूबी, 192 गांव उजड़े; सरदार सरोवर डील की इनसाइड स्टोरी गृहमंत्री की कुर्सी, इंटरनल सर्वे और IAS कनेक्शन; पढ़िए अंदरखाने की इनसाइड स्टोरी 116 स्कूलों से टॉयलेट गायब, 513 चपरासियों की भर्ती, 4 करोड़ के कर्ज में विभाग, कलेक्टर बोले- जो हो गया, सो हो गया ड्रग पेडलर्स ने पूछताछ में लिया नाम; विवेक तन्खा बोले- बिना सूचना ले गई पुलिस गांजा, 3 जिंदा कारतूस और कैश जब्त, पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा ओवरटेक के चक्कर में स्कूटी सवार पिता-बेटे को रौंदा, मौके पर मौत; मां जिला अस्पताल में गंभीर 25 साल के सोने-चांदी का रिकॉर्ड गायब, ट्रस्ट का दावा- थाने में रखा; टीआई बोले- यहां कुछ भी नहीं नकाबपोश ने पहले हवाई फायर किया; विरोध पर सीने में दाग दीं 2 गोलियां, इलाके में दहशत के बीच नाकाबंदी भाई ने लगाई फांसी, श्मशान से लौटकर बहन ने दी जान, गांव में मातम और तरह-तरह की चर्चाएं खदान की माइंस के पास दिखा भयानक नजारा; आसपास दरारें, दहशत में ग्रामीण नर्मदा नदी से जुड़ी 21 हजार हेक्टेयर जमीन डूबी, 192 गांव उजड़े; सरदार सरोवर डील की इनसाइड स्टोरी गृहमंत्री की कुर्सी, इंटरनल सर्वे और IAS कनेक्शन; पढ़िए अंदरखाने की इनसाइड स्टोरी 116 स्कूलों से टॉयलेट गायब, 513 चपरासियों की भर्ती, 4 करोड़ के कर्ज में विभाग, कलेक्टर बोले- जो हो गया, सो हो गया ड्रग पेडलर्स ने पूछताछ में लिया नाम; विवेक तन्खा बोले- बिना सूचना ले गई पुलिस

18वें जन्मदिन पर छात्रा की लाश रेत में दफन मिली : सिर पर 6 इंच गहरी चोट, खोपड़ी टूटी, आधी रात को बॉयफ्रेंड से मिलने गई थी, पुलिस ने उसी को उठाया

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में लड़की की हत्या कर उसकी लाश को नाले की रेत में दफन कर दिया गया। उसके शरीर का कुछ हिस्सा रेत से बाहर आया, तो लोगों को इसकी जानकारी हुई। युवती के सिर पर करीब 6 इंच लंबा और गहरा घाव मिला है। जिससे उसके सिर की खोपड़ी टूट गई। 19 जून को उसने अपना 18वां जन्मदिन मनाया था।

युवती की पहचान ग्राम झारा निवासी भारती टंडन पिता श्यामलाल टंडन के रूप में हुई है। पुलिस ने प्रेमी समेत 4 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामला प्रेम प्रसंग और रेप से जुड़े होने की आशंका है। घटना खल्लारी थाना क्षेत्र के झारा गांव की है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, भारती टंडन ने 11वीं पास कर 12वीं क्लास में एडमिशन लिया था। वह तीन बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी। परिवार का कहना है कि, 19 जून को उसने अपना जन्मदिन मना। उसी रात करीब 3 बजे वह अचानक घर से लापता हो गई।

बताया जा रहा है कि भारती का एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आशंका जताई गई है कि जन्मदिन पर वह देर रात उस युवक से मिलने घर से निकली होगी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी।

युवती के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने 20 जून को रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बाद परिजनों ने खल्लारी थाने पहुंचकर भारती की गुमशुदगी दर्ज कराई।

नाले की रेत में दफन मिली लाश

इस बीच 22 जून को ग्रामीणों को भारती का शव गांव से कुछ दूरी पर स्थित एक नाले की रेत में दफन मिला। उसके शरीर का कुछ हिस्सा बाहर निकल गया था। तेज बदबू भी आ रही थी। पैर के पंजों को जानवर नोच चुके थे। शरीर के निचले हिस्से में कपड़ा नहीं था। उसका लेगिंग्स कुछ दूरी पर पड़ा मिला।

सूचना मिलते ही खल्लारी पुलिस और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंची। रेत हटाकर शव को बाहर निकाला गया और आसपास के ग्रामीणों से पहचान कराई गई। जिससे शव की पहचान भारती टंडन के रूप में हुई।

आज हुआ शव का पोस्टमॉर्टम

पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। इसके बाद शव को महासमुंद मेडिकल कॉलेज सह जिला अस्पताल भेजा गया, जहां मंगलवार को उसका पोस्टमॉर्टम किया गया।

सिर पर धारदार हथियार का वार, टूटी मिली खोपड़ी

शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, युवती के सिर पर करीब 6 इंच लंबा और गहरा घाव मिला है। डॉक्टरों ने शुरुआती जांच में पाया कि, किसी धारदार हथियार से जोरदार हमला किया गया था। चोट इतनी गंभीर थी कि सिर की हड्डी भी टूट गई थी।

इसके अलावा जांघों पर गहरे खरोंच के निशान भी मिले हैं, जो संघर्ष की ओर इशारा करते हैं। डॉक्टरों ने दुष्कर्म की संभावना को देखते हुए युवती के आंतरिक अंगों और बाकी बायोलॉजिकल सैंपल को सुरक्षित कर रायपुर फॉरेंसिक लैब भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि हो सकेगी।

प्रेमी समेत कई युवक हिरासत में, मोबाइल खंगाल रही पुलिस

एएसपी प्रतिभा पांडेय ने बताया कि, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए युवती से संपर्क में रहने वाले कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। इनमें वह युवक भी शामिल बताया जा रहा है, जिसके साथ भारती के प्रेम संबंध होने की चर्चा है।

पुलिस सभी संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। उनके मोबाइल, कॉल डिटेल्स और सोशल मीडिया गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। जांच अधिकारी हत्या, प्रेम प्रसंग, रेप और बाकी संभावित कारणों को ध्यान में रखकर सबूत जुटा रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन