देर रात मिलने आया प्रेमी...पति ने रंगे हाथों पकड़ा : छोटे भाई संग मिलकर पत्नी के ब्वॉयफ्रेंड को पीट-पीटकर मार डाला, खुद थाने में किया सरेंडर
महासमुंद (छत्तीसगढ़)। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक को लेकर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पति ने अपने छोटे भाई के साथ मिलकर पत्नी के कथित प्रेमी को लाठी और ईंट से पीट-पीटकर मार डाला। वारदात के बाद मुख्य आरोपी ने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना कोसरंगी गांव, वार्ड नंबर-5 की है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी नकूल साहू (33) को शक था कि उसकी पत्नी का गांव के ही वाकेश साहू (27) से प्रेम प्रसंग चल रहा है। बताया जा रहा है कि वाकेश अक्सर रात में चोरी-छिपे मिलने आता था।
मंगलवार 3 फरवरी की देर रात भी वाकेश घर से टहलने का बहाना बनाकर निकला और नकूल के घर पहुंच गया। इसी दौरान नकूल ने दोनों को एक साथ देख लिया। इसके बाद तीखा विवाद शुरू हो गया।

भाई के साथ मिलकर किया हमला
विवाद के बीच नकूल का छोटा भाई निर्मल साहू (19) भी मौके पर पहुंच गया। आरोप है कि दोनों भाइयों ने गुस्से में आकर वाकेश के सिर पर लाठी और ईंट से कई वार किए। सिर पर गंभीर चोट लगने और अधिक खून बहने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सुबह घर के बाहर मिला शव
बुधवार सुबह नकूल के घर के बाहर वाकेश का शव पड़ा मिला। घटनास्थल पर खून से सनी ईंटें और संघर्ष के निशान मिले। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
आरोपी ने किया सरेंडर
हत्या के बाद नकूल साहू खुद थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने नकूल और उसके भाई निर्मल साहू को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है। आगे की जांच जारी है।
Tags :
Mahasamund murder case, Chhattisgarh crime news, Illicit relationship murder, Kosarangi village incident, Husband killed wife lover
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन