: Kanker 12 Naxalites Killed: छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर 12 नक्सली ढेर, C-60 के PSI सहित 2 जवान घायल
Chhattisgarh Kanker Naxal Encounter Update Maharashtra Border: सुरक्षा बलों ने बुधवार को छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मौके से हथियार और अन्य सामान भी बरामद किया गया है। फिलहाल इलाके में सर्चिंग जारी है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ करीब 6 घंटे तक चली।
Chhattisgarh Kanker Naxal Encounter Update Maharashtra Border: वहीं मुठभेड़ में एक सब इंस्पेक्टर समेत 2 जवान घायल हो गए हैं। घायल सब इंस्पेक्टर सतीश पाटिल महाराष्ट्र की सी-60 फोर्स का जवान है। उसे बाएं कंधे में गोली लगी है। उसे हेलीकॉप्टर से कांकेर के बांदा से गढ़चिरौली भेजा गया। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ कांकेर के पंखाजुर और महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के जंगल में हुई।
Chhattisgarh Kanker Naxal Encounter Update Maharashtra Border: गढ़चिरौली से महाराष्ट्र पुलिस और सी-60 के जवान सुबह करीब 10 बजे सर्चिंग के लिए निकले थे। इसी बीच दोपहर डेढ़ से दो बजे के बीच झारावंडी थाना क्षेत्र के जंगल में नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई।
12 से 15 नक्सलियों की मौजूदगी की मिली थी सूचना
Chhattisgarh Kanker Naxal Encounter Update Maharashtra Border: जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र पुलिस को सूचना मिली थी कि वंडोली गांव में 12 से 15 नक्सली मौजूद हैं। इस पर डिप्टी एसपी ऑप्स के नेतृत्व में 7 सी-60 टीमों को छत्तीसगढ़ सीमा के पास वंडोली गांव भेजा गया। दोपहर में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी।मारे गए नक्सलियों में से सिर्फ एक की पहचान हो पाई
Chhattisgarh Kanker Naxal Encounter Update Maharashtra Border: इसका जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की। करीब 6 घंटे तक दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग होती रही। मुठभेड़ खत्म होने के बाद जवानों ने इलाके की सर्चिंग की। इसमें 12 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। इनमें से सिर्फ एक की पहचान दलम प्रभारी डीवीसीएम लक्ष्मण आत्राम उर्फ विशाल आत्राम के रूप में हुई है।
घायल जवानों को नागपुर रेफर किया गया
Chhattisgarh Kanker Naxal Encounter Update Maharashtra Border: जवानों ने मौके से 3 एके47, 2 इंसास, 1 कार्बाइन, 1 एसएलआर समेत 7 ऑटोमोटिव हथियार बरामद किए हैं। महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि सी-60 के एक पीएसआई और एक जवान को गोली लगी है। वे खतरे से बाहर हैं। उन्हें निकालकर नागपुर भेज दिया गया है।कौन हैं सी-60 एंटी नक्सल कमांडो
Chhattisgarh Kanker Naxal Encounter Update Maharashtra Border: गढ़चिरौली जिले की स्थापना के बाद से ही पूरे इलाके में नक्सली गतिविधियां बढ़ गई थीं। इस पर रोक लगाने के लिए तत्कालीन एसपी केपी रघुवंशी ने 1 दिसंबर 1990 को सी-60 की स्थापना की थी। Chhattisgarh Kanker Naxal Encounter Update Maharashtra Border: उस समय इस बल में सिर्फ 60 स्पेशल कमांडो की भर्ती की गई थी, जिसके कारण इसे यह नाम मिला। नक्सली गतिविधियों को रोकने के लिए गढ़चिरौली जिले को दो भागों में बांटा गया था। पहला उत्तर डिवीजन, दूसरा दक्षिण डिवीजन।सी-60 कमांडो प्रशासनिक कार्य भी करते हैं
Chhattisgarh Kanker Naxal Encounter Update Maharashtra Border: इन कमांडो को विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है। इन्हें दिन या रात किसी भी समय कार्रवाई करने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। इनकी ट्रेनिंग हैदराबाद, एनएसजी कैंप मानेसर, कांकेर, हजारीबाग में होती है। Chhattisgarh Kanker Naxal Encounter Update Maharashtra Border: नक्सल विरोधी अभियानों के अलावा ये जवान नक्सलियों के परिजनों और रिश्तेदारों से मिलकर उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हैं और उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाते हैं। साथ ही नक्सली इलाकों में प्रशासनिक समस्याओं के बारे में भी जानकारी जुटाते हैं।
इसे भी पढ़ें- कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव MMS कांड: MLA बोले- राजेश मूणत केस की तरह हो CBI जांच, जानिए पुलिस से क्या बोले ?
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन