Logo
Breaking News Exclusive
महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया

छत्तीसगढ़ में 11 IAS अधिकारियों का तबादला : कुलदीप शर्मा बने बलौदाबाजार कलेक्टर, देखिए किस अधिकारी को कहां मिली नई जिम्मेदारी

MP CG Times

MP CG Times / Thu, Feb 26, 2026

कुलदीप शर्मा बने बलौदाबाजार कलेक्टर, देखिए किस अधिकारी को कहां मिली नई जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ शासन ने देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

कुलदीप शर्मा बने बलौदाबाजार कलेक्टर

आईएएस कुलदीप शर्मा को बलौदाबाजार जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं वर्तमान कलेक्टर दीपक सोनी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीव किया गया है।

डॉ. सीआर प्रसन्ना को अतिरिक्त प्रभार

डॉ. सीआर प्रसन्ना (2006 बैच), जो वर्तमान में सचिव सहकारिता विभाग हैं, उन्हें आयुक्त सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

तीर्थराज अग्रवाल को दोहरी जिम्मेदारी

तीर्थराज अग्रवाल को योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग का उप सचिव बनाया गया है। साथ ही उन्हें धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

लीना कोसम रहेंगी परीक्षा नियंत्रक

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में लीना कोसम को परीक्षा नियंत्रक, नवा रायपुर पद पर यथावत रखा गया है। उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से इस पद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियम 2016 के तहत वरिष्ठ वेतनमान के समकक्ष घोषित किया गया है।

अन्य अधिकारी यथावत

सौमिल रंजन चौबे (उप सचिव, कृषि विभाग)

बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई (अपर कलेक्टर, नारायणपुर)

सुमीत अग्रवाल (आयुक्त, नगर पालिक निगम दुर्ग)

संदीप कुमार अग्रवाल (मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बिलासपुर)

ऋषभ कुमार पाराशर (उप सचिव, वित्त)

इन सभी अधिकारियों को उनके वर्तमान पद पर यथावत रखा गया है।

आशीष टिकरिहा बने वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के एमडी

आशीष कुमार टिकरिहा को प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन नियुक्त किया गया है। इस पद को भी वरिष्ठ वेतनमान के समकक्ष दर्जा दिया गया है।

तरुण कुमार किरण को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, कलेक्टर कार्यालय कोरबा पदस्थ किया गया है।

Tags :

Chhattisgarh IAS Transfer, Balodabazar Collector, Kuldeep Sharma IAS, Deepak Soni IAS, CGPSC News, General Administration Department CG, IAS Posting Chhattisgarh

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन