Logo
Breaking News Exclusive
महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया

गरियाबंद में शव के उड़े चीथड़े : धान से भरे ट्रक से बाइक सवार को कुचला, 15 मीटर तक फैले शव के अवशेष, 3 किमी तक घसीटता रहा बाइक

धान से भरे ट्रक से बाइक सवार को कुचला, 15 मीटर तक फैले शव के अवशेष, 3 किमी तक घसीटता रहा बाइक

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-130C पर सोमवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। चिचिया के पास धान से भरी ट्रक ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, उसके शव के चीथड़े उड़ गए। जबकि पीछे बैठा युवक दूर जा गिरा और उसकी जान बच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक ट्रक के बंपर में फंस गई। ट्रक का पिछला पहिया बाइक सवार को रौंदते हुए निकल गया, जिससे करीब 15 मीटर तक शव के अवशेष सड़क पर फैल गए।

हादसे के बाद भी ट्रक नहीं रुका। बताया जा रहा है कि टक्कर से ट्रक का एक टायर भी फट गया, इसके बावजूद वाहन आगे बढ़ता रहा। फंसी हुई बाइक को घसीटते हुए ट्रक करीब 3 किलोमीटर दूर बरवाहली के पास जाकर ग्रामीणों ने रोका।

मृतक की पहचान

मृतक की पहचान कुम्हड़ी खुर्द निवासी 42 वर्षीय अशोक यादव के रूप में हुई है। वह अपने रिश्तेदार गुड़िया यादव के साथ ओडिशा में एक सामाजिक कार्यक्रम से लौट रहा था।

पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया

थाना प्रभारी फैजुल हुदा शाह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक को रोका। चालक को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

गौरतलब है कि इसी क्षेत्र में दो दिन पहले भी सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हुई थी, जिससे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

तीन हादसे में 4 युवक की हुई थी मौत

शुक्रवार की रात तीन हादसे में 4 युवक की मौत हुई थी। जिसमें दो हादसे नेशनल हाइवे पर हुए थे। पिछले 14 माह में देवभोग़ थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 25 से ज्यादा मौतें हो गई, ज्यादातर हाइवे में। साल भर पहले ही बन कर तैयार हुआ नेशनल हाईवे की सड़क पहले की अपेक्षा दुगुनी चौड़ी हो गई।

बीच में सफेद पट्टी के बावजूद ज्यादातर स्थानीय ग्रामीण चालक अपनी ट्रैक के बजाए दूसरे ट्रैक में रहते हुए हादसे का शिकार हुए हैं। ऐसे में यातायात के बेसिक नियम, सुरक्षा के उपाय के साथ साथ हाइवे किनारे बसे ग्रामीणों को विभिन्न प्लेटफार्म पर हाइवे पर चलने सिखाने की जरूरत है। सिंगल सड़क पर चलते आ रहे ग्रामीण चौड़ी सड़क पर चलने में चूक कर रहे और अपनी जान गवा रहे हैं।

Tags :

गरियाबंद सड़क हादसा, देवभोग ट्रक-बाइक टक्कर, NH-130C एक्सीडेंट, अशोक यादव मौत, छत्तीसगढ़ रोड एक्सीडेंट, चिचिया हादसा, Gariaband road accident, Devbhog truck-bike collision, NH-130C accident, Ashok Yadav death, Chhattisgarh road accident, Chichia accident

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन