Logo
Breaking News Exclusive
दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ?

: गरियाबंद में अवैध कब्जे पर चला हंटर: 12 अवैध कॉलोनाइजर्स पर ठोका जुर्माना, प्लॉट काटकर डील, सेटिंग कर सरकार को भी लगाया चूना

MP CG Times

MP CG Times / Fri, Apr 18, 2025

गरियाबंद में अवैध कब्जे पर चला हंटर: 12 अवैध कॉलोनाइजर्स पर ठोका जुर्माना, प्लॉट काटकर डील, सेटिंग कर सरकार को भी लगाया चूना

गिरीश जगत, गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में अवैध प्लाटिंग और कॉलोनी निर्माण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम रीसा ठाकुर ने 12 अवैध कॉलोनाइजरों पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।

प्रशासन ने जांच में पाया कि नगर निवेश क्षेत्र की कृषि भूमि को 100 से अधिक छोटे-छोटे प्लॉट में बांटकर नियमों का पालन किए बिना बेचा गया। होटल सिटी रेजीडेंसी के पीछे अवैध कॉलोनी में पक्की सड़क भी बना दी गई। पिछले 5 साल से लंबित मामलों में यह कार्रवाई की गई है। 2019 से 2022 के बीच कुल 13 मामले दर्ज किए गए। इनमें से 12 मामलों में सुनवाई पूरी हो चुकी है। जांच में पाया गया कि इन कॉलोनाइजरों ने छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 70, 98 और 172 का उल्लंघन किया है। नामांतरण मामलों की जांच के निर्देश एसडीएम ने तहसीलदार को सभी नामांतरण मामलों की जांच करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस कारोबार में न तो नगर निवास के नियमों का पालन किया जा रहा है और न ही कॉलोनाइजर एक्ट का। छोटे भूखंडों के हस्तांतरण की होगी जांच एसडीएम विक्रेताओं पर जुर्माना लगाने के साथ ही खरीदारों के छोटे भूखंडों की भी जानकारी जुटा रहे हैं। तहसीलदार को निर्देश देकर उपरोक्त सभी मामलों के भूखंडों के खरीदार, विक्रेता और भूस्वामी द्वारा की गई बिक्री और हस्तांतरण की जानकारी मांगी गई है। खरीदारों को हो सकता है भारी नुकसान समीक्षा में यदि हस्तांतरण नियम विरुद्ध पाया गया तो खरीदारों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। कार्रवाई के बाद 6 कॉलोनाइजरों हर्षित अग्रवाल, मोहम्मद हनीफ मेमन, मोहम्मद रिजवान मेमन, मोहम्मद जावेद मेमन और संरक्षणकर्ता सौरभ देवांगन ने जुर्माना राशि जमा कर दी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन