Logo
Breaking News Exclusive
कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार एमपी से CG से मिलने आया, पैसे खत्म हुए तो चाबी लगी गाड़ियों पर करने लगा हाथ साफ; कान पकड़कर मांगी माफी मंदिर परिसर से हटेंगी कंक्रीट-टाइल्स, मांस-मदिरा पर सख्त प्रतिबंध, नया एग्जिट गेट बनेगा  गरियाबंद में मलबे में 4 दबे; खाट पर लिटाकर उफनती नदी पार कराई CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार एमपी से CG से मिलने आया, पैसे खत्म हुए तो चाबी लगी गाड़ियों पर करने लगा हाथ साफ; कान पकड़कर मांगी माफी मंदिर परिसर से हटेंगी कंक्रीट-टाइल्स, मांस-मदिरा पर सख्त प्रतिबंध, नया एग्जिट गेट बनेगा  गरियाबंद में मलबे में 4 दबे; खाट पर लिटाकर उफनती नदी पार कराई CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत

महाशिवरात्रि मेले में बवाल, धर्म पूछकर दुकानें बंद कराई : जय माता दी लिखकर चाट बेच रहा था मुस्लिम, बजरंग दल बोला- थूक-मूत्र जिहाद करते हैं

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के देव बलौदा-चरौदा में महाशिवरात्रि मेले के दौरान धार्मिक पहचान को लेकर बड़ा विवाद सामने आया। मेले में बड़ी संख्या में मुस्लिम व्यापारी दुकानें लगाए हुए थे। आरोप है कि बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों से धर्म पूछा, गाली-गलौज की और दुकानें बंद करवा दीं।

विवाद एक गुपचुप (पानीपुरी) ठेले से शुरू हुआ। ठेले पर “अजीत चाट भंडार” और “जय माता दी” लिखा था, लेकिन ऑनलाइन पेमेंट क्यूआर कोड स्कैन करने पर भाईजान चाट वाला नाम आने का दावा किया गया। इसके बाद पहचान छिपाकर व्यापार करने के आरोप लगाए गए।

जिहाद के आरोप और हंगामा

कार्यकर्ताओं ने “थूक जिहाद” और “मूत्र जिहाद” जैसे आरोप लगाते हुए कई दुकानदारों को हटाने की कोशिश की। कुछ जगह धक्का-मुक्की और सामान फेंकने के भी वीडियो सामने आए।

पुलिस मौजूद, कार्रवाई नहीं का आरोप

मौके पर पुलिस मौजूद रही, लेकिन प्रत्यक्ष हस्तक्षेप नहीं करने के आरोप लगे। कार्यकर्ता कथित तौर पर दुकानदारों को कहते रहे कि जब्ती और कार्रवाई होगी, इसलिए दुकानें समेट लो।

महिला दुकानदार से नारे लगाने को कहा

भगवान की तस्वीर बेच रही एक महिला दुकानदार से नारे लगाने को कहा गया। मना करने पर कथित तौर पर अपमानजनक बातें कही गईं।

“मस्जिद के बाहर दुकान लगाओ”

कुछ व्यापारियों का आरोप है कि उनसे कहा गया कि मंदिर क्षेत्र में दुकान न लगाएं और मस्जिद के बाहर जाकर व्यापार करें। कई ग्राहकों से खरीदा सामान भी वापस करवाया गया।

व्यापारियों का पक्ष

एक व्यापारी ने बताया कि वे 20-25 वर्षों से मेला लगाते आ रहे हैं और उनका मकसद केवल रोजी-रोटी कमाना है, धर्म से कोई संबंध नहीं।

हिंदू संगठन की मांग

बजरंग दल संगठन ने मांग की कि मंदिरों के आसपास गैर-हिंदुओं के व्यापार पर नियम बनाए जाएं और पहचान स्पष्ट करके ही दुकान लगाने दी जाए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन