Logo
Breaking News Exclusive
महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया

विधानसभा में ‘फाग’ के जरिए सियासी तंज, VIDEO : भूपेश ने गाया-मुसवा बिन घोटाला ना होए विष्णु, भाजपा ने कहा- पकड़ागे मुसवा मन रे

भूपेश ने गाया-मुसवा बिन घोटाला ना होए विष्णु, भाजपा ने कहा- पकड़ागे मुसवा मन रे

होली त्योहार से ठीक पहले छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में सियासी रंग देखने को मिला। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पारंपरिक फाग गाते हुए प्रदेश सरकार पर तंज कसा।

उन्होंने कवर्धा की चर्चित घटना का जिक्र करते हुए फाग की तर्ज पर गाया “विष्णु दे दे बुल्लवा मुसवा को, मुसवा बिन घोटाला ना होए विष्णु…”

गीत की इन पंक्तियों पर सदन की मीडिया गैलरी में हलचल मच गई और ठहाके गूंजने लगे।

भाजपा का गीत से पलटवार

भूपेश बघेल के तंज पर भाजपा ने भी उसी अंदाज में जवाब दिया। भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी ने शराब और कोयला घोटाले का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा।

उन्होंने गाया

“पकड़ागे, पकड़ागे, मुसवा माने रे…

शराब घोटाला करइया, कोयला घोटाला करइया,

कौनों जेल में है भइया, कौनों बेल में है भइया…”

भाजपा ने इसे सुशासन बनाम घोटाले की राजनीति से जोड़ते हुए पलटवार किया।

धान खरीदी पर सदन में हंगामा

शून्यकाल के दौरान धान खरीदी का मुद्दा गरमा गया। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सरकार पर किसानों को धोखा देने का आरोप लगाया। विधायक उमेश पटेल ने पंजीकृत किसानों से धान नहीं खरीदे जाने और करोड़ों रुपये के भुगतान लंबित होने का मुद्दा उठाया।

भूपेश बघेल ने अधिकारियों के उनके खेत परिसर में प्रवेश को लेकर भी सवाल खड़े किए।

विपक्षी विधायक निलंबित

बजट सत्र के कारण स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा नहीं हो सकी। इसके बाद विपक्षी विधायक गर्भगृह में पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। सदन की परंपरा के अनुसार गर्भगृह में जाने वाले विधायकों को निलंबित कर दिया गया।

होली से पहले फाग गीत के बहाने शुरू हुआ यह सियासी व्यंग्य धान खरीदी के मुद्दे पर गंभीर टकराव में बदल गया।

Tags :

भूपेश बघेल फाग गीत, छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र, धान खरीदी विवाद, भाजपा कांग्रेस टकराव, कवर्धा धान चूहा मामला, विधानसभा हंगामा, विपक्ष विधायक निलंबन, Bhupesh Baghel's Phag song, Chhattisgarh Assembly budget session, paddy procurement controversy, BJP-Congress clash, Kawardha paddy rat case, Assembly uproar, opposition MLA suspension

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन