: छत्तीसगढ़ में 8 लाख पीएम आवासों को मंजूरी: CM साय ने कहा- योजना में PM मोदी का नाम, इसलिए कांग्रेस ने 5 साल तक रोके रखा
9वीं के छात्रों ने की 6वीं के स्टूडेंट की रैगिंग: छत्तीसगढ़ में हॉस्टल के रूम में बुलाकर लात-घूंसे से पीटा, किसी को बताने पर दोबारा मारने की धमकी
उन्होंने कहा कि विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों के लिए 24 हजार आवास बनकर तैयार हो चुके हैं। पिछली सरकार ने अलग से योजना बनाकर 47 हजार 90 लोगों के लिए आवास स्वीकृत किए थे। इनमें से 25 हजार लोगों को स्वीकृत किया गया। पिछली सरकार की घोषणा में हम कोई भेदभाव नहीं कर रहे हैं। इसमें भी शेष लोगों को आवास योजना का लाभ मिलेगा।
नए वित्तीय वर्ष के बजट में छत्तीसगढ़ के लिए स्वीकृत पीएम आवास में SECC 2011 के तहत 6 लाख 99 हजार 331 आवास और 1 लाख 47 हजार 600 आवास प्लस शामिल हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की ओर से मैं प्रधानमंत्री को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं।
छत्तीसगढ़ में 53 ASI का प्रमोशन: डीजीपी ने बनाया सब इंस्पेक्टर, जानिए किन-किन पुलिसकर्मियों को मिला इनाम
8 महीने में 1.99 लाख आवास बनकर तैयार हो चुके
सीएम साय ने प्रधानमंत्री जनमन योजना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने विशेष पिछड़ी जनजाति, जिन्हें राष्ट्रपति का दत्तक पुत्र भी कहा जाता है, के लिए 24 हजार 64 आवास स्वीकृत किए हैं। इनमें से कई बनकर तैयार हो चुके हैं। साय ने कहा कि, जनवरी से अब तक 1 लाख 99 हजार पीएम आवासों का निर्माण किया जा चुका है।
नियत नेलनार योजना 'आपका अच्छा गांव' के तहत छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित और आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 10 हजार से अधिक अतिरिक्त आवासों की स्वीकृति के लिए ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांग की गई है। इसे भी मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
भाजपा जनता को गुमराह कर रही है- बैज
पीएम आवास को लेकर सरकार के आरोप पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि, विधानसभा चुनाव में वादा किया था कि हम लोगों को 18 लाख पीएम आवास देंगे, पहली बैठक में ही इसे मंजूरी देंगे। आवास देने के बाद ही मुख्यमंत्री अपने सीएम हाउस में शिफ्ट होंगे।
पिछले विधानसभा सत्र में हमारे विधायकों ने पूछा था कि आपने अब तक कितने प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए हैं? इस सरकार ने एक भी आवास स्वीकृत नहीं किया है। आपने जनता से झूठ बोला। शपथ ग्रहण के बाद जब मंत्रालय में पहली बैठक हुई, तो आपने वहां भी झूठ बोला। अब आप दावा कर रहे हैं कि केंद्र सरकार ने 8 लाख घर स्वीकृत किए हैं।
छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद का हो रहा सफाया: CM साय और गृहमंत्री शर्मा ने जवानों को दी बधाई, कहा- उनकी बहादुरी को सलाम
कांग्रेस ने खुद 7.5 लाख घर स्वीकृत किए थे
आपको याद होगा कि विधानसभा चुनाव से पहले हमारी सरकार ने 7.5 लाख घर स्वीकृत किए थे। पूरे प्रदेश में सर्वे कराने के बाद हमें 17.5 लाख घर देने थे। हमने इसकी पहली किस्त भी लाभार्थियों के खातों में जमा कर दी थी।
हमें सिर्फ 10 लाख घर और देने थे। मैं उनसे पूछता हूं कि हमारी सरकार ने 7.5 लाख घर स्वीकृत किए थे। इसकी पहली किस्त दे दी गई। स्पष्ट करें कि आपने कौन से 8 लाख घर स्वीकृत करवाए हैं। आपको 18 लाख घर देने हैं। अभी तक 8 लाख घर स्वीकृत हो चुके हैं, तो आपने बाकी 10 लाख घर क्यों स्वीकृत नहीं किए?
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन