: 9वीं के छात्रों ने की 6वीं के स्टूडेंट की रैगिंग: छत्तीसगढ़ में हॉस्टल के रूम में बुलाकर लात-घूंसे से पीटा, किसी को बताने पर दोबारा मारने की धमकी
कटोरी पर बैठाया, बिना वजह पीटा
छात्र के पिता कृष्ण कुमार कश्यप ने बताया कि उनके बेटे ने 1 अगस्त की दोपहर को उन्हें फोन पर घटना की जानकारी दी। छात्रों ने पहले उसे एक बड़े कटोरी पर बैठाया। उससे उसका परिचय पूछा। फिर बिना कुछ कहे पीटना शुरू कर दिया। यह कहते हुए कि मैं रोता हूं तो तुम भी रोते हो, उन्होंने फिर पीटा।
कार्रवाई करें, नहीं तो पुलिस में शिकायत करेंगे- पिता
उन्होंने इस पूरी घटना की शिकायत स्कूल प्रिंसिपल से की है। पिता ने अपनी शिकायत में बताया है कि घटना के बाद से अमित काफी डरा हुआ है। उन्होंने इस घटना का संज्ञान लेते हुए रैगिंग करने वाले छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ताकि भविष्य में किसी छात्र को इस तरह से परेशान न किया जा सके। नहीं तो उन्होंने थाने में रैगिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कराने की चेतावनी दी है।
छात्र 15 दिन के लिए निलंबित
जवाहर नवोदय विद्यालय चिस्दा के प्रिंसिपल ने बताया कि कक्षा 6वीं के छात्र से रैगिंग की शिकायत मिली है। 6 छात्रों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें 15 दिन के लिए निलंबित कर दिया गया है। सक्ती डीईओ नरेंद्र चंद्रा ने कहा कि, घटना के संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं मिली है। मामले में शिकायत मिलेगी तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन