: पंच से सांसद तक सफर: बिलासपुर सांसद तोखन साहू बनेंगे मोदी कैनिनेट में मंत्री, PMO से कॉल कर दी गई जानकारी
Modi 3.0 Cabinet List: मोदी कैबिनेट में कौन-कौन लेंगे शपथ, आ गई लिस्ट, एमपी से शिवराज-सिंधिया का नाम फाइनल, छत्तीसगढ़ में किसी को नहीं आया कॉल
तोखन साहू बेहद साधारण किसान परिवार से आते हैं, जो साल 2013 में पहली बार लोरमी विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे. रमन सिंह सरकार में तोखन साहू को संसदीय सचिव भी बनाया गया था. इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव में तोखन साहू ने कांग्रेस उम्मीदवार देवेंद्र यादव को 1 लाख 64 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया है.
तोखन साहू ने पंच से संसद तक का सफर पूरा किया...
बीजेपी ने लोरमी के पूर्व विधायक तोखन साहू को बिलासपुर लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था. तोखन साहू ने इस सीट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. उन्होंने 1994 में लोरमी के एक छोटे से गांव सूरजपुरा से पंच पद से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी. तोखन साहू इलाके में काफी लोकप्रिय जनप्रतिनिधि के तौर पर जाने जाते हैं.
छत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पताल में फर्श पर हुई डिलीवरी: गर्भवती महिला कराहती रही, डॉक्टर-नर्स रहे गायब, मितानिन ने कराया प्रसव, वीडियो हुआ वायरल
2013 में लोरमी विधानसभा सीट से विधायक चुने गए
तोखन साल 2013 में पंच से सरपंच, फिर जनपद सदस्य और फिर लोरमी विधानसभा सीट से विधायक चुने गए. साल 2015 में विधायक रहते हुए रमन सिंह के कार्यकाल में उन्हें संसदीय सचिव का पद भी दिया गया. कुछ महीने पहले ही तोखन साहू को छत्तीसगढ़ बीजेपी के किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष भी बनाया गया है.
छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री: समय से दो दिन पहले पहुंचा, आज चार संभागों में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट
1994 से राजनीतिक जीवन की शुरुआत। लोरमी ब्लॉक के सुरजपुरा गांव के निर्विरोध पंच बने।
2005 में जनपद सदस्य बने। ब्लॉक लोरमी क्षेत्र क्रमांक–18 फुलवारीकला से
2010 को महिला आरक्षण के चलते पत्नी लीलावती साहू जनपद सदस्य बनीं
2010 को उनकी पत्नी लोरमी जनपद पंचायत की अध्यक्ष भी बनीं
2012 में जिला सहकारी बैंक बिलासपुर के प्रतिनिधि बने। जिला साहू समाज के संरक्षक, भाजपा पश्चिम मंडल के महामंत्री बने।
2013 में वे भाजपा के टिकट पर लोरमी विधानसभा से विधायक बने।
2014 में छत्तीसगढ़ वन्य जीव बोर्ड के सदस्य बने।
2015 में कृषि,मछलीपालन, पशुपालन, जलसंसाधन विभाग के संसदीय सचिव बने।
2015 में खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के सदस्य बने।
2018 में भाजपा ने दोबारा लोरमी विधानसभा से चुनाव मैदान में उतारा, लेकिन धर्मजीत से हार गए।
2023 के विधानसभा चुनाव में बेमेतरा जिले की नवागढ़ विधानसभा के प्रभारी रहे थे। वर्तमान में प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष हैं।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन