: Bilaspur Bikaner Express Train Fire: बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस में लगी आग, लोगों ने कोच के कांच फोड़े, जानिए कैसे बची जान ?
Bilaspur Bikaner Express Train Fire Accident Video Update: बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस (20846) में रविवार शाम को उज्जैन के पास तराना में आग लग गई। आग ट्रेन के एसएलआर (जेनरेटर कोच) में लगी। धुआं उठने से अफरातफरी मच गई।
Bilaspur Bikaner Express Train Fire Accident Video Update: आग लगने के बाद की घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें कुछ लोग कोच के शीशे तोड़कर पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। Bilaspur Bikaner Express Train Fire Accident Video Update: हालांकि कुछ देर बाद आग वाले कोच को अलग कर ट्रेन को रवाना कर दिया गया। तराना रोड स्टेशन मास्टर ने बताया कि आग बुझा दी गई है। किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
जब आग लगी, तब ट्रेन कालीसिंध नदी के पुल पर थी
आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण मुकेश रावल ने बताया कि ट्रेन में आग उस समय लगी, जब वह कालीसिंध नदी के पुल पर थी।
Bilaspur Bikaner Express Train Fire Accident Video Update: इस दौरान रेलवे कर्मचारियों के साथ मिलकर पानी व अन्य साधनों से पावर कोच में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया गया।
ट्रेन बीकानेर से बिलासपुर जा रही थी
Bilaspur Bikaner Express Train Fire Accident Video Update: रेलवे पीआरओ खेमराज मीना ने बताया कि ट्रेन बीकानेर से बिलासपुर जा रही थी। शाम करीब 5:30 बजे तराना रोड स्टेशन से पहले ट्रेन के पावर कोच में आग लग गई। ट्रेन को तराना स्टेशन पर रोका गया।
Bilaspur Bikaner Express Train Fire Accident Video Update: आग पर काबू पाने के बाद उज्जैन रेलवे स्टेशन से पावर कोच बुलाया गया। इसके बाद शाम 6:32 बजे ट्रेन को भोपाल के लिए रवाना किया गया। रेलवे ने बताया- कोई अन्य ट्रेन प्रभावित नहीं हुई।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
गरियाबंद में रेत माफियाओं पर खनिज विभाग मेहरबान : सरकड़ा में रात के अंधेरे में भूमिपूजन कर शुरू किया खनन, फिंगेश्वर और पैरी नदी में पोकलेन से भरे जा रहे हाईवा
6 पिल्लों को 6 नाबालिगों ने जिंदा जलाया : कुत्ते के पिल्लों को पीट-पीटकर बोरी में भरा, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV से खुलासा, माता-पिता थाने तलब
Mahadev Betting App Case : CBI की 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर रेड, भोपाल-इंदौर में भी छापेमारी; लाइव चल रहे सट्टा पैनल बंद कराए
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन