Logo
Breaking News Exclusive
विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार

गरियाबंद के 3 युवकों की बस्तर में मौत : पिकनिक से लौट रहे थे, पेड़ से टकराकर पुल के नीचे गिरी स्कॉर्पियो, 5 गंभीर

पिकनिक से लौट रहे थे, पेड़ से टकराकर पुल के नीचे गिरी स्कॉर्पियो, 5 गंभीर

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के मारडूम थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में गरियाबंद के 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी युवक स्कॉर्पियो वाहन से पिकनिक मनाकर लौट रहे थे। हादसा इतना जबरदस्त था कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, वाहन में कुल 13 लोग सवार थे। युवक गरियाबंद से जगदलपुर होते हुए दंतेवाड़ा पिकनिक मनाने गए थे। मंगलवार देर रात वे दंतेवाड़ा से वापस जगदलपुर की ओर लौट रहे थे।

इसी दौरान मारडूम इलाके में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। स्कॉर्पियो पहले सड़क किनारे एक पेड़ से टकराई और फिर उछलकर पुल के नीचे जा गिरी।

टक्कर की आवाज सुन पहुंचे ग्रामीण

हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया गया।

तीन युवकों की मौके पर मौत

इस दर्दनाक हादसे में गरियाबंद निवासी राम रतन ठाकुर, रूपेंद्र नेताम और खिलेश्वर नेताम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 5 अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

पुलिस जांच में जुटी

मारडूम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक आशंका तेज रफ्तार और चालक का वाहन पर से नियंत्रण खोना बताया जा रहा है।

Tags :

Bastar road accident, Scorpio accident Bastar, Gariaband youths accident, Chhattisgarh picnic accident, Mardum thana road हादसा, Bastar bridge accident news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन