बेल्ट से पिटाई और फिर बच्चों से अननेचुरल सेक्स : आरोपी ने खुद बनवाया था दरिंदगी का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद POCSO एक्ट में जेल
बलौदाबाजार/भाटापारा। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले से इंसानियत को तार-तार कर देने वाला खौफनाक मामला सामने आया है। भाटापारा शहर के महारानी चौक में आयोजित मेले में खिलौने की दुकान लगाने वाले एक सिरफिरे दुकानदार ने दो मासूम बच्चों पर खिलौना चोरी का आरोप लगाकर उनके साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं।
खुद को 'भाटापारा का दादा' बताने वाले आरोपी गोवर्धन वर्मा ने दोनों बच्चों की बेल्ट से पिटाई की, उनके कपड़े उतरवाए और मेले में मौजूद लोगों के सामने ही उनके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म (Unnatural Sex) किया।

आरोपी के कहने पर ही बना वीडियो, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि आरोपी गोवर्धन वर्मा ने दरिंदगी के दौरान वहां मौजूद एक शख्स से इसका बाकायदा वीडियो भी बनवाया।
घटना 28 अगस्त की है। दरिंदगी के दौरान दोनों मासूम बच्चे खौफ के साए में कांपते रहे और गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन आरोपी को दया नहीं आई।
आरोपी का बनवाया यही वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जैसे ही वीडियो भाटापारा शहर पुलिस के हाथ लगा, अधिकारियों के होश उड़ गए।
POCSO एक्ट में गिरफ्तार, जेल भेजा गया 'भाटापारा का दादा'
भाटापारा पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित बच्चों की पहचान की और उनके बयान दर्ज किए। बयान के आधार पर दबिश देकर आरोपी गोवर्धन वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया।
सख्त धाराएं लागू: पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act), अननेचुरल सेक्स (IPC/BNS की संबंधित धाराएं) और मारपीट का अपराध दर्ज किया है।
कोर्ट ने भेजा जेल: गुरुवार को आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

वीडियो बनाने वाले की तलाश जारी, इलाके में भारी आक्रोश
घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और शहरवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। नागरिकों ने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त सजा की मांग की है।
SDOP भाटापारा तारेश साहू का बयान
"मामला अत्यंत गंभीर और बाल यौन शोषण से जुड़ा है। मुख्य आरोपी गोवर्धन वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। घटना का वीडियो बनाने वाले शख्स की भी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। जांच के दौरान यदि किसी और की सहभागिता पाई जाती है, तो उसके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।"
संबंधित ख़बरें
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
छत्तीसगढ़ में पहली बार सांप की इतनी बड़ी सर्जरी : अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया
अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस टीम से मारपीट : युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी
गरबा ड्रेस में सिगरेट पीने और गन कल्चर दिखाने पर बवाल : लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग
PM के बर्थडे पर माइनिंग अफसरों का सेवा कांड ? : मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन