Logo
Breaking News Exclusive
दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ?

रायपुर में हाईवा ने पिता-पुत्र समेत 3 को कुचला...मौत : इनमें 6 साल का मासूम भी, NH-53 पर टुकड़ों में बंटी लाशें, मछली-पकड़ने निकले थे सभी

इनमें 6 साल का मासूम भी, NH-53 पर टुकड़ों में बंटी लाशें, मछली-पकड़ने निकले थे सभी

Arang Highway Accident: Three Killed, Minor Among Victims: रायपुर-आरंग नेशनल हाईवे 53 पर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की सड़क पर ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई। इनमें 6 साल का मासूम भी शामिल है। लाशें टुकड़ों में बंट गई थी। मामला आरंग थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान श्रवण जलक्षत्री (40), मंगलू जलक्षत्री (28) और तिलक जलक्षत्री (6) के रूप में हुई है। सभी आरंग के रहने वाले थे। श्रवण जलक्षत्री और मंगलू जलक्षत्री पिता-पुत्र थे। मछली पकड़ने गए थे, तभी रास्ते में हादसे का शिकार हो गए।

हाईवा के पहिए के नीचे आए शख्स के पैरों की हड्डियां चकनाचूर हो गईं।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, आरंग के बागेश्वर पारा निवासी श्रवण जलक्षत्री और मंगलू जलक्षत्री शुक्रवार सुबह मछली पकड़ने के लिए गए थे। उनके साथ 6 साल का तिलक भी था। निसदा मोड़ के पास बाइक रांग साइड से पुल की ओर जा रही थी। वहीं महासमुंद की तरफ से मुरुम लोड हाईवा तेज रफ्तार में आ रहा था।

इस दौरान सुबह-सुबह हाईवा ने कंट्रोल खो दिया और बाइक सवार तीनों लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि तीनों लोग बाइक से दूर जाकर गिरे। वहीं हाईवा का टायर भी चढ़ गया, जिससे तीनों की मौके पर मौत हो गई। लाशें टुकड़ों में बंट गई। सड़क खून से लाल हो गई।

हादसे के बाद मौके पर क्षत-विक्षत शव मिले। ग्रामीणों ने चक्काजाम किया।

परिजनों ने किया नेशनल हाईवे जाम

स्थानीय लोगों के मुताबिक हादसे के बाद हाईवा ड्राइवर मौके से भाग गया, लेकिन हाईवा को मौके पर छोड़ गया। स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी आरंग पुलिस को दी। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया।

इस दौरान परिजनों ने मुआवजा और आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। वहीं सूचना मिलते ही आरंग पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। परिजनों को समझाइश के बाद चक्काजाम खत्म हुआ। पुलिस ने सड़क पर बिखरे शवों के अवशेष इकट्ठा कर पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चुरी भेजा।

इस हाईवा के चालक ने ग्रामीणों को टक्कर मारी, जिससे 3 की मौत हुई।

आरोपी ड्राइवर के खिलाफ FIR, तलाश जारी

आरंग पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने चक्काजाम किया था, जिसे समझाइश के बाद क्लियर करा लिया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद मृतकों की लाश परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं आरोपी ड्राइवर के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। हाईवा को जब्त कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

हादसे के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। लाशों को हाईवा के नीचे से निकाला।

हादसे के दौरान इसी बाइक पर सवार होकर मछली पकड़ने जा रहे थे ग्रामीण।

Tags :

Minor victim

Police search,

Road accident,

Fatal accident,

Chhattisgarh news,

Highway accident,

NH 53,

Arang accident,

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन