Logo
Breaking News Exclusive
विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार

अमरकंटक में सड़क पर टहलते दिखा बाघ : कार सवार दंपति ने बनाया VIDEO, अचानकमर टाइगर रिजर्व से भटककर आने की आशंका

कार सवार दंपति ने बनाया VIDEO, अचानकमर टाइगर रिजर्व से भटककर आने की आशंका

अमरकंटक (अनूपपुर)। पवित्र नगरी अमरकंटक के जलेश्वर इलाके में गुरुवार 5 फरवरी की देर रात एक बाघ देखे जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शहडोल–अमरकंटक मुख्य मार्ग पर बाघ के घूमने का वीडियो वहां से गुजर रहे एक कार सवार दंपति ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया।

जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 10 के पार्षद देवानंद खत्री के रिश्तेदार एक पारिवारिक समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सड़क पर एक बाघ को टहलते हुए देखा। बाघ सड़क किनारे लगी फेंसिंग पार करने की कोशिश करता भी नजर आया। घटना का वीडियो अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

रात ढाई बजे पहुंची वन विभाग की टीम

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम रात करीब 2:30 बजे मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बाघ जंगल की ओर लौट चुका था। शुक्रवार सुबह मौके की जांच के दौरान वन अमले को बाघ के पगमार्क (पैरों के निशान) मिले, जिससे बाघ की मौजूदगी की पुष्टि हुई।

अचानकमर टाइगर रिजर्व से भटककर आने की आशंका

वन परिक्षेत्र अधिकारी वीरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि यह बाघ संभवतः छत्तीसगढ़ के अचानकमर टाइगर रिजर्व से भटककर अमरकंटक पहुंचा होगा। फिलहाल वन विभाग की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं और आसपास के गांवों में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क किया जा रहा है।

पिछले साल भी आई थी बाघिन

अमरकंटक क्षेत्र में बाघ की हलचल नई नहीं है। पिछले साल जनवरी में भी एक मादा बाघिन यहां पहुंची थी, जिसने भेजरी और जलेश्वर इलाके में मवेशियों का शिकार किया था। नर्मदा जन्मोत्सव के दौरान भीड़ को देखते हुए उस बाघिन को रेस्क्यू कर सीधी भेजा गया था।

प्रशासन की अपील

बाघ की ताजा मौजूदगी को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि

रात में अकेले बाहर न निकलें

जंगल किनारे के इलाकों में सतर्क रहें

किसी भी वन्यजीव दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें

Tags :

Amarkantak tiger sighting, Tiger seen on Shahdol Amarkantak road, Jaleshwar tiger video, Achanakmar tiger movement, Anuppur wildlife alert

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन