Logo
Breaking News Exclusive
MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां

: 3 दोस्तों सहित 5 की मौत: 4 युवक सड़क पर गिरे, 3 को वाहन ने कुचला, ट्रैक्टर की टक्कर में 2 की मौत

3 दोस्तों सहित 5 की मौत: 4 युवक सड़क पर गिरे, 3 को वाहन ने कुचला, ट्रैक्टर की टक्कर में 2 की मौत

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में गुरुवार देर शाम अलग-अलग सड़क हादसों में पांच युवकों की मौत हो गई. बड़ा हादसा कटघोरा इलाके में हुआ. यहां एक बाइक पर सवार 4 दोस्त सड़क पर गिर पड़े. इस दौरान एक भारी वाहन ने उनका सिर कुचल दिया. हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं मानिकपुर क्षेत्र में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई. पाली क्षेत्र में भी दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत हो गई.

MP में एक दिन में 5 मौत: मध्यप्रदेश में कोरोना पॉजिटिव 44 हजार के पार, ऑक्सीजन लगाने वाले मरीजों की संख्या 1400% बढ़ी भाटापारा के चीरा निवासी अजय कंवर (38), रोहित (19), जयदीप कंवर (30) और राम गोपाल कंवर (29) पत्रपाली गांव में एक भोज कार्यक्रम में शामिल होकर उसी बाइक से लौट रहे थे. कटघोरा क्षेत्र के ग्रामीण जेंजरा गांव के पास पहुंचे थे कि सड़क पर गिर पड़े. इसी दौरान एक भारी वाहन उनके ऊपर से निकल गया. हादसे में अजय और रोहित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जयदीप ने देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. शहडोल में दिल दहलाने वाला हादसा: बाइक की पेट्रोल टंकी फटने से जिंदा जला युवक, बस की टक्कर ने दी खौपनाक मौत

कटघोरा में हादसे के बाद लगी लोगों की भीड़।

लापरवाही और नशा बना मौत का कारण बताया जा रहा है कि चारों युवक नशे की हालत में थे. वह सड़क पर कैसे गिरे,ये अभी स्पष्ट नहीं है. कुछ लोगों ने उन्हें सड़क पर ही पड़े देखा तो पुलिस को सूचना दी थी. वहीं लोग कुचलने वाले वाहन से भी टक्कर मारने की बात कह रहे हैं, हालांकि अभी स्पष्ट नहीं है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. युवकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है. चारों युवक आपस में दोस्त थे. परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा.

शहडोल में रेप और बेरहमी से कत्ल: हैवान ने 13 साल की लड़की से पहले किया रेप फिर घोंट दिया गला, आरोपी गिरफ्तार

ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, चालक गिरफ्तार वहीं मानिकपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम दादर में गुरुवार देर शाम एक ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार युवक मुड़ापार निवासी अनिल महंत की मौके पर ही मौत हो गई. गांव में हादसा होते ही लोग एकत्र हो गए और ट्रैक्टर रुकवा लिया. सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई. उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं चालक को गिरफ्तार करके ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है.

ट्रैक्टर की टक्कर से मृत बाइक सवार को ले जाते पुलिसकर्मी।

दो बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, एक गंभीर घायल पाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत सैला के पुलिया के पास देर रात दो बाइक की आमने-सामने से टक्कर हो गई. सूचना पर डायल-112 की टीम पहुंची और बाइक सवारों को पाली स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, यहां उपचार के दौरान डूमरकछार निवासी भारत सिंह को मृत घोषित कर दिया गया. जबकि दूसरे बाइक सवार सोनू चव्हाण की हालत गंभीर देखते हुए उसे बिलासपुर अस्पताल रेफर किया गया है.

देखिए वीडियो- https://youtu.be/zfVQGxv0jX8 जरूर उठाएं फायदा: बच्चों के लिए LIC की शानदार पॉलिसी, 25 साल का होने पर मेच्योरिटी पर मिलेगा डबल से भी अधिक बोनस read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन