Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता

: CM हाउस में पोला तिहार की धूम: मुख्यमंत्री साय ने पत्नी संग खींचे बइला, 70 लाख महिलाओं के खाते में गया 653 करोड़

MP CG Times / Mon, Sep 2, 2024

Chhattisgarh Teeja Pora Tihar CM Sai Pooja Mahtari Vandan Yojana: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी पत्नी कौशल्या साय के साथ रस्सी से बंधे मिट्टी के बैल (बैला) को खींचा। इस दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी उनके साथ थे। पोला तिहार की यह छत्तीसगढ़ी परंपरा है।

Chhattisgarh Teeja Pora Tihar CM Sai Pooja Mahtari Vandan: दरअसल, सोमवार को मुख्यमंत्री निवास में तीजा-पोरा तिहार (त्योहार) मनाया गया। सीएम ने अपनी पत्नी के साथ भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने पूजा में प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 7वीं किस्त की एक-एक हजार रुपए की राशि जारी की। सीएम ने महिलाओं को पोषण माह 2024 की शपथ दिलाई। यह शपथ बच्चों के सही खान-पान को लेकर ली गई। ग्रामीण परिवेश में सजा सीएम आवास Chhattisgarh Teeja Pora Tihar CM Sai Pooja Mahtari Vandan: मुख्यमंत्री आवास को पारंपरिक ग्रामीण परिवेश में सजाया गया है। तीजा-पोरा पर्व मनाने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक परिधान में सीएम हाउस पहुंचीं। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पारंपरिक खेलकूद का भी आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा- तीज पर बहनों को उपहार महात्वारी वंदन योजना की किस्त जारी करते हुए सीएम साय ने कहा कि हमने तीज पर बहनों के लिए उपहार भेजा है। उन्होंने कहा कि हमारे आमंत्रण पर पूरे प्रदेश से बहनें अपने भाई के घर आई हैं। मैं सभी का स्वागत करता हूं। सुपोषण रथ को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। सीएम ने कहा, आज पोरा है और यह पशु प्रेम का पर्व है। छत्तीसगढ़ धान का कटोरा है और यहां के किसान समृद्ध हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के रास्ते पर चलते हुए राज्य सरकार छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए काम कर रही है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, पोरा आते ही बहनें इंतजार करती रहती हैं कि कब उनके भाई उन्हें तीजा पर ले जाने आएंगे। बहनों के होठों पर मुस्कान और चेहरों पर चमक है। हमारे धर्म में मान्यता है कि जहां भी महिलाओं की पूजा होती है, वहां भगवान का वास होता है। इसी मान्यता का पालन करते हुए हमारी सरकार महिलाओं को हर महीने महतारी वंदन योजना की राशि जारी कर रही है। 653 करोड़ रुपए जारी Chhattisgarh Teeja Pora Tihar CM Sai Pooja Mahtari Vandan: तीज-पोरा पर महिलाओं को महतारी वंदन योजना की राशि जारी की गई। यह भुगतान ऑनलाइन डीबीटी मोड के जरिए किया गया। महतारी वंदन योजना के तहत आज सातवीं किस्त में 70 लाख महिलाओं को 653 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। इसे मिलाकर अब तक 4578 करोड़ रुपए की राशि का भुगतान किया जा चुका है। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन