: रेतिस्तान के डकैतों को आखिर किसका सरंक्षण ? गरियाबंद में रातभर चली मशीनें, सिर्फ हाइवा जब्त, हाई प्रोफाइल खदान से दूरियां, नदियों का कब तक सीना चीरेगा रेत माफिया ?
रेत माफिया पर कार्रवाई को लेकर चेतावनी
Chhattisgarh Gariaband Illegal sand mining in Rajim Mahanadi and Parry Nadi: भड़के विधायक ने रेत माफिया पर कार्रवाई नहीं हुई तो माइनिंग अफसर के खिलाफ एफ आई आर कराने की चेतावनी भी दे डाली। गुरुवार की रात गहमा गहमी के बीच टीम रात भर अवैध खदान इलाके गश्त करती रही। माइनिंग के जिला अधिकारी फागूलाल नागेश ने रात भर के दौरे में केवल एक वाहन की जब्ती की पुष्टि की है।
खनन गरियाबंद तो निकासी रायपुर जिले के सीमा में
Chhattisgarh Gariaband Illegal sand mining in Rajim Mahanadi and Parry Nadi: विधायक के निर्देश का खूब प्रचार हुआ, लेकिन जारी निर्देश के बाद शुरू हुई कार्रवाई अवधि में केवल एक हाईवा मात्र का पकड़ा जाना सिस्टम पर कई सवाल खड़े करते हैं।विभाग ने ना तो सुबह मशीनों को जब्त किया ना ही रात को जहमत उठाया। परसदा जोशी के उन दो घाटों में रात भर दो मशीनों ने रेत लोडिंग किया,जिसका रास्ता रायपुर सीमा में चंपारण जी ओर निकलता है।
रात भी बेखौफ होकर मशीनें चलती रही
Chhattisgarh Gariaband Illegal sand mining in Rajim Mahanadi and Parry Nadi: सूत्रों का दावा है की आम दिनो की तरह यहा बीती रात भी बेखौफ होकर मशीनें चलती रही। सूत्रों ने बताया की सुबह के वक्त 70 से ज्यादा वाहन खदानों में आवाजाही करते रहे, लेकिन कुछ हाई प्रोफ़ाइल खदानों से निकलने वाले वाहनों को छोड़ा जा रहा था। दो जिला के सीमाओ में पड़ने के कारण यहां के 4 घाट में आसानी से खेला किया जा रहा है।
पंचायत की मनाही पर भी महानदी में खदान की अनुमति
Chhattisgarh Gariaband Illegal sand mining in Rajim Mahanadi and Parry Nadi: परसदा पंचायत ने 2021 के पंचायत बैठक में महानदी पर मंडरा रहे खतरा को देखते हुए खदान की मंजूरी के विरोध में प्रस्ताव पास किया था। बावजूद बगैर प्रस्ताव के 2022 में परसदा जोशी के लिए लीज जारी कर दिया गया। लीज की अवधि में माफियाओं ने एनजीटी व माइनिंग के नियमों को धता बताकर 80 हजार घन मीटर रेत की चोरी कर ली।28 दिसंबर 2023 राजिम तहसीलदार के प्रतिवेदन से इसकी पुष्टि हुई।
80 हजार घन मीटर रेत की चोरी
Chhattisgarh Gariaband Illegal sand mining in Rajim Mahanadi and Parry Nadi: इस चोरी का मामला सदन में भी उठा पर आज तक जिला प्रशासन इसका जवाब तक नहीं दे पाई। बड़ी आसानी से रेत पार किए जाने वाले इस खदान में पिछले साल माइनिंग विभाग की टीम पर हमला भी किया गया था। अब जब लीज की अवधि खत्म हुई तो 600 रूपये प्रति ट्रिप सुविधा शुल्क के एवज में इस परसदा जोशी के खदानों को बेधड़क चलाया जा रहा।
Chhattisgarh Gariaband Illegal sand mining in Rajim Mahanadi and Parry Nadi: पंचायत ने विरोध किया तो प्रतिनिधियों के रिश्तेदारों को अवैध काम में रोजगार दिया गया है।कोई मुनीम तो कोई वाचर का काम करता है,उन्हे केवल मजदूरी मिलती है, लेकिन अवैध काम की गाढ़ी कमाई का असली मलाई का बंदरबाट पावरफुल लोगो के बीच होता है।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
छत्तीसगढ़ में पहली बार सांप की इतनी बड़ी सर्जरी : अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया
अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस टीम से मारपीट : युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी
गरबा ड्रेस में सिगरेट पीने और गन कल्चर दिखाने पर बवाल : लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग
PM के बर्थडे पर माइनिंग अफसरों का सेवा कांड ? : मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन