Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 20 फीट ऊंचाई से छलांग, सुरक्षा के नाम पर सन्नाटा, कहीं जिंदगी न छीन ले ये लापरवाही ? अतिक्रमण हटाने के बाद बदली उदंती सीता नदी अभ्यारण्य की तस्वीर, 143 फॉरेस्ट बीट में सख्त निगरानी व्यवस्था बेडरूम में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, मुंह से खून निकलने तक दबाया, जानवरों जैसे नाखूनों से नोचा MP में 'पिस्टल' लहराकर कट मारते निकले; सड़क पर बिछी तीनों की लाशें 8 साल के बच्चे के सामने पिता को मार डाला, दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे; जान बचाने गली-गली भागता रहा इनमें 16 महिलाएं; रेस्क्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल इंजन-ट्रॉली के नीचे दबे; डिंडौरी से गिट्टी लेने आए थे, जेसीबी से निकाले गए शव युवक की मौत के बाद 3 घंटे चक्काजाम, 5 घंटे एंबुलेंस का इंतजार, BMO हटाए गए धीरू टोला के काव्य जायसवाल ने 12वीं बोर्ड में 86.20% लाकर किया टॉप, अब फॉरेंसिक साइंस बनेगा सपना 20 मीटर तक चीखते-चिल्लाते भागते नजर आया, पेट्रोल-पंप से डिब्बे में खरीदा था तेल गरियाबंद में 20 फीट ऊंचाई से छलांग, सुरक्षा के नाम पर सन्नाटा, कहीं जिंदगी न छीन ले ये लापरवाही ? अतिक्रमण हटाने के बाद बदली उदंती सीता नदी अभ्यारण्य की तस्वीर, 143 फॉरेस्ट बीट में सख्त निगरानी व्यवस्था बेडरूम में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, मुंह से खून निकलने तक दबाया, जानवरों जैसे नाखूनों से नोचा MP में 'पिस्टल' लहराकर कट मारते निकले; सड़क पर बिछी तीनों की लाशें 8 साल के बच्चे के सामने पिता को मार डाला, दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे; जान बचाने गली-गली भागता रहा इनमें 16 महिलाएं; रेस्क्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल इंजन-ट्रॉली के नीचे दबे; डिंडौरी से गिट्टी लेने आए थे, जेसीबी से निकाले गए शव युवक की मौत के बाद 3 घंटे चक्काजाम, 5 घंटे एंबुलेंस का इंतजार, BMO हटाए गए धीरू टोला के काव्य जायसवाल ने 12वीं बोर्ड में 86.20% लाकर किया टॉप, अब फॉरेंसिक साइंस बनेगा सपना 20 मीटर तक चीखते-चिल्लाते भागते नजर आया, पेट्रोल-पंप से डिब्बे में खरीदा था तेल

: रेत ठेकेदार के बेटे ने दोस्त को पीटा: उसी की कार से किया अपहरण, इंस्टाग्राम पर लाइव वीडियो भी बनाया

Chhattisgarh Bilaspur Friend kidnapped and beaten video: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रेत ठेकेदार के बेटे ने अपने ही दोस्त का अपहरण कर लिया। आरोपी अपने दोस्त की कार में घूमने के बहाने निकला था। इस दौरान रास्ते में उसकी बुरी तरह पिटाई की और इंस्टाग्राम पर लाइव वीडियो भी बनाया। मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक सरकंडा निवासी तनय अग्रवाल 11वीं का छात्र है। रेत ठेकेदार अजय सिंह के बेटे अनुराग ठाकुर से उसकी दोस्ती है। रविवार शाम तनय अपनी कार में घूमने निकला था। तभी रास्ते में अनुराग को उसका नाबालिग दोस्त मिल गया। गर्लफ्रेंड के नाम पर हुई बहस तनय को खाना खिलाने और घूमने के बहाने दोनों कार में बैठे। फिर उसे रायपुर रोड की तरफ चलने को कहा। छत्तीसगढ़ में पहली बार हेलिकॉप्टर से कांवड़ियों पर बरसाए फूल: सावन सोमवार के दिन शिव मंदिरों में लगी कतार, भोरमदेव में सीएम साय ने किया स्वागत रास्ते में तनय और अनुराग के बीच एक लड़की को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इसके बाद अनुराग ने तनय की पिटाई शुरू कर दी। आरोपियों ने तनय को जबरदस्ती कार की पिछली सीट पर बैठने को कहा और अनुराग कार चलाने लगा। इस दौरान नाबालिग आरोपी इंस्टाग्राम पर मारपीट का लाइव वीडियो बनाता रहा। आरोपी तनय को पीटते और गाली-गलौज करते हुए हथियार दिखाकर धमकाने लगा। इतना दबाव बनाया कि केस वापस लेना पड़ा इस बीच तनय के परिजन उससे संपर्क करने की कोशिश करते रहे। जब बात नहीं हो पाई तो वे शिकायत लेकर सिविल लाइंस थाने पहुंचे। पुलिस ने जांच शुरू की और कार को घेरकर पकड़ लिया। इसके बाद तनय समेत दोनों आरोपियों को थाने ले आई। छत्तीसगढ़ में 535 चिकित्सा अधिकारियों की हुई संविदा नियुक्ति: सरकारी अस्पतालों में सुधरेगी स्वास्थ्य व्यवस्था, जानिए किस जिले को मिले कितने डॉक्टर बताया जा रहा है कि मामला सामने आने पर तनय के परिजन एफआईआर दर्ज कराना चाहते थे, लेकिन पुलिस के साथ दूसरे पक्ष ने दबाव बनाया। इससे नाराज तनय के परिजनों ने उसी शिकायत में लिख दिया कि वे कोई कार्रवाई नहीं चाहते और समझौता चाहते हैं। सीएसपी ने कहा- पीड़ित ने समझौता कर लिया सिविल लाइन सीएसपी अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मामले में दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था। पूछताछ में पता चला कि दोनों एक-दूसरे को जानते हैं। उन्होंने कार्रवाई से इनकार कर दिया। जिसके चलते पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और उन्हें छोड़ दिया। अगर पीड़ित युवक शिकायत करता है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वीडियो वायरल होने पर हरकत में आए अधिकारी सोमवार को इन बदमाशों की हरकत का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस अधिकारी हरकत में आए। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद सिविल लाइन पुलिस ने अनुराग ठाकुर को गिरफ्तार कर निरोधात्मक कार्रवाई करने का दावा किया। लेकिन, पुलिस ने आरोपी युवक की गिरफ्तारी की तस्वीर साझा नहीं की। दामाद की चप्पलों से पिटाई: पुलिस जीप में बैठाकर थाने लेकर जा रहे थे पुलिसकर्मी, पत्नी की हत्या का है आरोप पहले भी गिरफ्तार हुआ था अनुराग ठाकुर एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि वायरल वीडियो पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अनुराग ठाकुर के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है। हथियार लेकर धमकाने के मामले में पहले भी अनुराग के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन