: छत्तीसगढ़ में IED ब्लास्ट, 2 जवान शहीद: नक्सलियों ने ब्लास्ट कर उड़ाया पुलिस ट्रक, 6 महीने में 141 नक्सली ढेर, 7 जवान शहीद
बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 3 बजे जैसे ही जवानों से भरा ट्रक वहां से निकला, वह आईईडी की चपेट में आ गया। ब्लास्ट की वजह से ट्रक का ड्राइवर जवान विष्णु आर और सह चालक जवान शैलेंद्र शहीद हो गए। बाकी जवान सुरक्षित बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये जवान राशन लेकर जवान कैंप जा रहे थे। टेकलगुडेम और उसके आगे का पूर्वी इलाका नक्सली कमांडर हिडमा और देवा का गढ़ है। यहां कुछ महीने पहले ही सुरक्षा बलों का कैंप बनाया गया है।
छत्तीसगढ़ में करंट लगने से 2 किसानों की मौत: उड़द दाल की फसल देखने गए थे खेत, जानवरों से बचाने लगाया गया था बिजली का तार
सीएम ने कहा- हम चुप नहीं बैठेंगे
सुकमा जिले के टेकलगुडेम में हुए नक्सली हमले में 2 जवानों की शहादत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि, नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में 2 कोबरा जवानों की शहादत की दुखद खबर आ रही है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे मृतक जवानों की आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को संबल प्रदान करें।
सीएम ने कहा कि, बस्तर में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान से नक्सली हताश हैं और विचलित होकर इस तरह की कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी, जब तक नक्सलवाद का खात्मा नहीं हो जाता, हम चुप नहीं बैठेंगे।
पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला: शराब के नशे में घर आया, डांटने लगी, गुस्से में कर दी हत्या
एक महीने पहले थाना प्रभारी की गाड़ी आई थी आईईडी ब्लास्ट की चपेट में
करीब एक महीने पहले बीजापुर जिले में थाना प्रभारी की गाड़ी नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आ गई थी। फरसेगढ़ थाना प्रभारी आकाश मसीह अपने एक जवान के साथ सरकारी काम से बीजापुर आ रहे थे। इसी दौरान फरसेगढ़ और रानीबोदली गांव के बीच नक्सलियों ने कमांड आईईडी ब्लास्ट किया। हालांकि इस घटना में थाना प्रभारी आकाश मसीह और जवान दोनों सुरक्षित हैं। गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
जादू-टोना के शक में महिला की हत्या: फरसे से काटा गला, आरोपी मां-बेटा और कोटवार गिरफ्तार
छह महीने में 141 नक्सली ढेर, 7 जवान शहीद
इस साल जनवरी से 23 जून तक जवानों ने बस्तर संभाग में 141 नक्सलियों को मार गिराया है। जबकि कई नक्सली घायल हुए हैं। इस दौरान 7 जवान शहीद भी हुए हैं। इसके अलावा नक्सलियों ने कई बार जवानों और उनके कैंप को निशाना बनाने की कोशिश भी की है।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
गरियाबंद में रेत माफियाओं पर खनिज विभाग मेहरबान : सरकड़ा में रात के अंधेरे में भूमिपूजन कर शुरू किया खनन, फिंगेश्वर और पैरी नदी में पोकलेन से भरे जा रहे हाईवा
6 पिल्लों को 6 नाबालिगों ने जिंदा जलाया : कुत्ते के पिल्लों को पीट-पीटकर बोरी में भरा, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV से खुलासा, माता-पिता थाने तलब
Mahadev Betting App Case : CBI की 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर रेड, भोपाल-इंदौर में भी छापेमारी; लाइव चल रहे सट्टा पैनल बंद कराए
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन