: MP में युवक के पेट से निकली 2 फीट की लौकी: मल द्वार से डाला गया था, सर्जरी कर निकाली गई, बड़ी आंत भी फटी मिली
MP CG Times / Sat, Jul 20, 2024
Chhatarpur Man Stomach 2 Feet Gourd: MP के छतरपुर से खौफनाक मामला सामने आया है। छतरपुर में डॉक्टरों ने सर्जरी के जरिए एक व्यक्ति के पेट से लौकी निकाली है। यह लौकी करीब 2 फीट लंबी बताई जा रही है। इस लौकी में एक डंठल भी लगा हुआ था। इस पूरी लौकी को देखकर डॉक्टर भी दंग रह गए।
एक्स-रे में लंबी चीज देखकर डॉक्टर हैरान रह गए
Chhatarpur Man Stomach 2 Feet Gourd: दो दिन पहले खजुराहो क्षेत्र का एक व्यक्ति छतरपुर जिला अस्पताल पहुंचा था। यह व्यक्ति पेट दर्द की शिकायत लेकर आया था। उसे जिला अस्पताल में पदस्थ सर्जन डॉ. नंद किशोर जाटव ने देखा। Chhatarpur Man Stomach 2 Feet Gourd: जानकारी देते हुए डॉ. नंद किशोर जाटव ने बताया कि व्यक्ति ने पेट दर्द की शिकायत की थी जिसके बाद उसका एक्स-रे कराया गया जिसमें पेट में लंबी चीज दिखाई दी। जब इस केस का विस्तार से अध्ययन किया गया तो पता चला कि उसके पेट में लौकी के साथ डंठल भी मौजूद था।डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी के जरिए लौकी को निकाला
Chhatarpur Man Stomach 2 Feet Gourd: जानकारी देते हुए डॉक्टर नंद किशोर जाटव ने बताया कि मरीज के पेट में काफी दर्द था, इसलिए एक्स-रे के बाद ऑपरेशन के लिए टीम बनाई गई। एक्स-रे के बाद पता चला कि पेट में कोई लंबी चीज है और इस वजह से उसकी आंत भी फट गई थी। Chhatarpur Man Stomach 2 Feet Gourd: जब मरीज की दोबारा जांच की गई तो पता चला कि मरीज का शुगर लेवल काफी बढ़ा हुआ था। ऐसे में काफी मेहनत के बाद शुगर को नियंत्रित किया गया और फिर ऑपरेशन किया गया। Chhatarpur Man Stomach 2 Feet Gourd: बड़ी आंत भी फट गई थी, जिसे रिपेयर कर दिया गया है और फिलहाल पेट के रास्ते गुदा मार्ग बना दिया गया है। इस ऑपरेशन में पेट से करीब 2 फीट लंबी लौकी निकाली गई है।गुदा मार्ग से घुसी थी लौकी
Chhatarpur Man Stomach 2 Feet Gourd: डॉक्टर नंद किशोर जाटव ने बताया कि "यह लौकी गुदा मार्ग से घुसी थी। इसलिए गुदा मार्ग की नस भी फट गई थी। मरीज की हालत गंभीर है। फिलहाल मरीज की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है। Chhatarpur Man Stomach 2 Feet Gourd: इलाज के बाद यह जानने की कोशिश की जाएगी कि उसने खुद ही लौकी घुसाई या किसी और ने उसके साथ जबरदस्ती की। फिलहाल मरीज जिला अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में छात्रावास की छात्रा गर्भवती: अधीक्षिका ने भेजा घर, परिजनों ने कराया गर्भपात, FIR भी नहीं कराई, सस्पेंड
इसे भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ किसान फसल बीमा योजना: Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana के तहत भरिए फार्म, नुकसान होने पर मिलेंगे लाखों रुपए !
इसे भी पढ़ें- कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव MMS कांड: MLA बोले- राजेश मूणत केस की तरह हो CBI जांच, जानिए पुलिस से क्या बोले ?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन