Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: छत्तीसगढ़ में आखिर कहां अटकी BJP ? 85 नाम घोषित कर 5 सीटों पर ब्रेक, सिंहदेव के विधानसभा समेत यहां क्यों लड़खड़ाई ?

MP CG Times / Mon, Oct 9, 2023

Assembly Election BJP 2nd List: चुनाव आयोग की घोषणा के बाद 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. ऐसे में अब बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशियों के लिस्ट का इंतजार हो रहा है. बीजेपी ने काफी हद तक ये इंतजार खत्म कर दिया. पार्टी की ओर से सोमवार दोपहर को छत्तीसगढ़ के लिए 64 प्रत्याशियों के नाम जारी किए गए.

इससे पहले पहली लिस्ट में 21 नामों का ऐलान किया गया था. यानी कुल मिलाकर राज्य में भाजपा ने 85 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं. 5 नाम रोके 85 नामों के ऐलान के बाद अब 90 सीटों वाले छत्तीसगढ़ में 5 क्षेत्र ऐसे बचे हैं जहां से बीजेपी ने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान नहीं किया. इसमें बेमेतरा, पंडरिया, अंबिकापुर, बेलतरा, कसडोल (Bemetara, Pandaria, Ambikapur, Beltara, Kasdol) सीटें शामिल हैं. अब सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर भाजपा ने यहां से दूसरी लिस्ट में भी प्रत्याशी क्यों नहीं उतारे. 1. अंबिकापुर डिप्टी सीएम की सीट है जहां प्रत्याशी को लेकर बीजेपी में पेंच फंसा है. क्योंकि बीजेपी ने यहां से लगातार अनुराग सिंहदेव को उतारा है और वो हारते गए हैं. 2. बेलतरा बीजेपी के विधायक यहां है लेकिन पार्टी के भीतर लोकल स्तर पर कैंडिडेट को लेकर अलग मांग है इसलिए पेंच फंसा हुआ है. 3. कसडोल इस सीट से बीजेपी के दिग्गज नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल जीतते आए. हालांकि, वो 2018 में बड़े अंतर से हार गए थे. कसडोल में लोकल नेता की मांग बीजेपी के अंदर उठ रही है इसलिए पेंच फंसा है. 4. बेमेतरा बेमेतरा में आज ही जेसीसीजे में रहे योगेश तिवारी ने बीजेपी ज्वाइन किया है. योगेश तिवारी कांग्रेस से रायपुर दक्षिण का विधानसभा चुनाव एक बार लड़ चुके हैं ऐसे में इस बार बीजेपी की तरफ से बेमेतरा से लड़ने के कयास हैं. माना जा रहा है इसलिए टिकट डिक्लेयर नहीं हुआ. 5. पंडरिया यहां भी बीजेपी को योग्य उम्मीदवार नहीं मिल पा रहा है. बताया जा रहा है पार्टी अभी यहीं से बेहतर कंडीडेट को खोज रही है. बता दें भारतीय जनता पार्टी ने 17 अगस्त को अपनी पहली सूची जारी की थी. इसमें छत्तीसगढ़ के लिए 21 और मध्य प्रदेश के लिए 39 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए थे. उसके बाद मध्य प्रदेश में दो लिस्ट आईं. एक में 39 और उसके बाद 1 प्रत्याशी का नाम घोषित किया गया था. उसके बाद से ही छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी बेसबरी से लिस्ट का इंतजार हो रहा था. जिसे आज भारतीय जनता पार्टी ने सारे इंतजार खत्म कर दिए. Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन