Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता

: छत्तीसगढ़ निगम मंडलों में नियुक्तियां: एक साथ कई प्राधिकरणों में विधायकों की ताजपोशी, जानिए किसे क्या जिम्मेदारी मिली

Appointments in Chhattisgarh Corporation Boards: छत्तीसगढ़ सरकार ने गोमती साय को सरगुजा विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। गुरु खुशवंत साहेब को अनुसूचित जाति प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। लता उसेंडी को बस्तर विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके अलावा मरवाही विधायक प्रणव मरपच्ची को मध्य क्षेत्र का उपाध्यक्ष, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर को पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। माना जा रहा है कि शुक्रवार शाम तक अन्य नियुक्तियों के संबंध में भी आदेश जारी हो सकते हैं। छत्तीसगढ़ में हैवान ने गाय को मारी गोली: नगर पालिका अध्यक्ष के पति ने की फायरिंग, पढ़िए दावत के लिए भी गाय की हत्या की वारदात

गोमती और खुशवंत को क्यों मिली जिम्मेदारी ?

अमूमन क्षेत्र और वर्गों के विकास प्राधिकरण में विधायकों को जगह मिलती है। जातिगत समीकरणों में गोमती और खुशवंत के फिट बैठने का दोनों को ही फायदा मिला। BJP से पत्थलगांव की विधायक गोमती साय 45 साल की हैं।

गोमती साय।

कौन हैं गोमती साय ?

गोमती ने 12वीं तक पढ़ाई की है। पिछली बार लोकसभा सांसद रह चुकी हैं। सरगुजा संभाग की बीजेपी की मजबूत महिला नेता हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष बनकर राजनीतिक करियर शुरू किया था। आदिवासी कंवर समाज में अच्छी पकड़ रखती हैं।

लता उसेंडी।

लता उसेंडी को प्राधिकरण की कुर्सी से करना पड़ेगा संतोष

BJP की पिछली सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री रह चुकीं लता उसेंडी को मंत्री बनाए जाने की चर्चा रही, लेकिन उसेंडी को प्राधिकरण में मिली कुर्सी से ही संतोष करना होगा। जब प्रदेश में सरकार नहीं थी, तब भी उसेंडी संगठन में बड़े पदों पर रही हैं।

हाल ही में ओडिशा में प्रभार मिल चुका है। बस्तर में भाजपा की महिला नेता के तौर पर इकलौता चेहरा हैं। इस वजह से बस्तर क्षेत्र आदिवासी प्राधिकरण में इन्हें जिम्मेदारी दी गई है।

छत्तीसगढ़ Congress Nyay Yatra का बदला रूट: समाज को साधने गिरौदपुरी से होगी शुरुआत, जानिए क्या है कांग्रेस का मास्टर प्लान ?

जानिए कौन हैं खुशवंत साहेब ?

35 साल के खुशवंत साहेब ग्रेजुएट हैं। सतनामी समाज के धर्मगुरु बाल दास के बेटे हैं । विधानसभा चुनाव से पहले ही भाजपा ज्वाइन की थी। आरंग क्षेत्र में कांग्रेस के पूर्व मंत्री को चुनाव हराने में कामयाब रहे। सतनामी समाज में भारतीय जनता पार्टी अपनी पैठ मजबूत करना चाहती है, इसका फायदा खुशवंत को मिला है।

दुर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चंद्राकर ।

कौन हैं ललित चंद्राकर ?

दुर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चंद्राकर ने बीकॉम तक की। इसके बाद राजनीति में सक्रिय हो गए। सन 2000 में दुर्ग के युवा मोर्चा के महामंत्री थे। युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य भी रह चुके हैं। दुर्ग ग्रामीण इलाके में सक्रिय भाजपा नेता के तौर पर जाने जाते हैं। कुर्मी समाज से आते हैं। चुनावी अभियान में संगठन में कई तरह की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

मरवाही के विधायक को प्रणव कुमार मरपच्ची।

कौन हैं प्रणव कुमार मरपच्ची ?

प्रणव कुमार मरपच्ची मरवाही से विधायक हैं। मरपच्ची गोंड जाति से ताल्लुक रखते हैं। फौज में सेवाएं दे चुके हैं। 2014 में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली थी। इन्हें अनुसूचित जाति मंडल का उपाध्यक्ष ने बनाया गया था। अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा में भी काम करने का अनुभव रखते हैं।

Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन