Logo
Breaking News Exclusive
रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द, हाईकोर्ट का फैसला, 29 मई तक समर्थ CBI की रिमांड पर रिटायर्ड BSF जवान ने दागी गोलियां, 15 से 20 राउंड फायरिंग PM मोदी ने कहा- CM नहीं, अपने शिवराज से बात कर रहा हूं; जानिए 'अपनापन' किताब के 10 किस्से Vaibhav Suryavanshi ने 29 बॉल में खेली 97 रन की तूफानी पारी, Hyderabad IPL 2026 से बाहर कमरे में फंदे पर लटका मिला शव, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच 60 लाख की लूट, दुकान बंद करते समय बदमाशों ने सीने में मारी गोली, अनूपपुर समेत 6 जिलों में नाकेबंदी गरियाबंद में ग्रामीणों पर गिरा पेड़, 7 लोग घायल, इनमें 2 बच्चे, कई लोगों का फूटा सिर गरियाबंद में होटल में घुसकर किया कत्ल, गर्दन से खून की धार, मची चीख-पुकार देवमाता हॉस्पिटल लील गया जिंदगी, हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन, खून बहता रहा और बेबस दर्द से चीखती रही 1200KM का तस्करी रूट, ओडिशा से UP में थी डिलीवरी, गरियाबंद में फंसे; जानिए किस 'चेहरे' से जुड़े तार ? रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द, हाईकोर्ट का फैसला, 29 मई तक समर्थ CBI की रिमांड पर रिटायर्ड BSF जवान ने दागी गोलियां, 15 से 20 राउंड फायरिंग PM मोदी ने कहा- CM नहीं, अपने शिवराज से बात कर रहा हूं; जानिए 'अपनापन' किताब के 10 किस्से Vaibhav Suryavanshi ने 29 बॉल में खेली 97 रन की तूफानी पारी, Hyderabad IPL 2026 से बाहर कमरे में फंदे पर लटका मिला शव, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच 60 लाख की लूट, दुकान बंद करते समय बदमाशों ने सीने में मारी गोली, अनूपपुर समेत 6 जिलों में नाकेबंदी गरियाबंद में ग्रामीणों पर गिरा पेड़, 7 लोग घायल, इनमें 2 बच्चे, कई लोगों का फूटा सिर गरियाबंद में होटल में घुसकर किया कत्ल, गर्दन से खून की धार, मची चीख-पुकार देवमाता हॉस्पिटल लील गया जिंदगी, हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन, खून बहता रहा और बेबस दर्द से चीखती रही 1200KM का तस्करी रूट, ओडिशा से UP में थी डिलीवरी, गरियाबंद में फंसे; जानिए किस 'चेहरे' से जुड़े तार ?

: विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने थामा कांग्रेस का 'हाथ': हरियाणा चुनाव से पहले किया ज्वाइन, नौकरी भी छोड़ी, मिल सकता है टिकट

Wrestlers Vinesh Phogat and Bajrang Punia join Congress: पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया शुक्रवार को आधिकारिक रूप से कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी में शामिल होने से पहले दोनों कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पहुंचे। इसे शिष्टाचार भेंट बताया गया। खड़गे के आवास पर पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे। कांग्रेस में शामिल होने के बाद विनेश और बजरंग अब कुश्ती के मैदान से राजनीति के मैदान में नजर आएंगे। दोनों खिलाड़ी हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में शामिल हुए हैं। बजरंग पुनिया ने कहा कि आज भाजपा की आईटी कह रही है कि हमारा मकसद राजनीति करना था, लेकिन जब हम प्रदर्शन कर रहे थे तो भाजपा को छोड़कर सभी पार्टियां हमारे साथ थीं। उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस पार्टी और देश को मजबूत करेंगे। जमीन पर रहकर काम करेंगे। जब विनेश फाइनल में गई तो पूरा देश खुश था, लेकिन अगले दिन जो घटना हुई उसके बाद एक आईटी सेल खुश है। कांग्रेस में शामिल होने के बाद विनेश फोगाट ने कहा कि मैं आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करूंगी। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस का धन्यवाद करती हूं। बुरे वक्त में आपको पता होता है कि कौन आपके साथ है। मुझे गर्व है कि मैं एक ऐसी पार्टी से जुड़ी हूं जो महिलाओं का दर्द समझती है। हम हर उस महिला के साथ खड़े हैं जो खुद को असहाय समझती है। जब हम विरोध कर रहे थे, तब भाजपा को छोड़कर हर पार्टी ने हमारा साथ दिया था। आज से मैं एक नई पारी की शुरुआत कर रही हूं। विनेश ने कहा कि लड़ाई जारी है, हम उस लड़ाई को भी जीतेंगे। हम डरेंगे नहीं और पीछे नहीं हटेंगे। विनेश और बजरंग से मुलाकात के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि चक दे ​​इंडिया, चक दे ​​हरियाणा! 10 राजाजी मार्ग पर हमारे प्रतिभाशाली चैंपियन विनेश फोगट और बजरंग पुनिया से मुलाकात हुई जिन्होंने दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। हमें आप दोनों पर गर्व है। MP में 70 हजार छात्रों को CM का तोहफा: 125 सरकारी स्कूल के बच्चों को मिलेगी फ्री बस सुविधा, जानिए किस-किस जिले को मिला ? इससे पहले बजरंग पुनिया ने आजतक से बातचीत में बताया था कि वह और विनेश शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल होंगे। आपको बता दें कि काफी समय से कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों पहलवान कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते हैं। इससे पहले दोनों ने राहुल गांधी से मुलाकात भी की थी। विनेश ने रेलवे की नौकरी छोड़ी शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से पहले विनेश फोगट ने रेलवे की नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी दी। इस बात की घोषणा करते हुए विनेश ने कहा कि रेलवे की सेवा करना उनके जीवन का सबसे यादगार और गौरवपूर्ण समय रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि जीवन के इस मोड़ पर मैंने खुद को रेलवे सेवा से अलग करने का फैसला किया है और भारतीय रेलवे के सक्षम अधिकारियों को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। रेलवे ने मुझे राष्ट्र की सेवा में जो अवसर दिया है, उसके लिए मैं भारतीय रेलवे परिवार की हमेशा आभारी रहूंगी। किस सीट से मिल सकता है टिकट? राजनीतिक गलियारों में चल रही अटकलों के मुताबिक विनेश फोगाट को दादरी से टिकट दिया जा सकता है। वहीं, बजरंग पुनिया बादली से टिकट मांग रहे हैं, लेकिन कांग्रेस उन्हें इस सीट की बजाय जाट बहुल सीट से उतारने की योजना बना रही है। विनेश के राजनीति में आने से क्या होगा? विनेश फोगाट के संभावित राजनीतिक प्रवेश से हरियाणा की राजनीति में बड़ा बदलाव आ सकता है। खाप पंचायतों और किसानों से उनके मजबूत संबंध उन्हें चुनावों में भारी समर्थन दिला सकते हैं। आगामी विधानसभा चुनावों में विनेश फोगाट की भूमिका हरियाणा की राजनीति में अहम मोड़ साबित हो सकती है। read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन