Surajpur River Drowning, Bishrampur Crime News, Saraswatipur Surajpur Accident, Chhattisgarh Drowning News, Surajpur News
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
Sat, Oct 24, 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक हृदयविदारक हादसे की खबर सामने आई है। बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सरस्वतीपुर में नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चों समेत कुल चार लोग डूब गए।
बच्चों को गहरे पानी में डूबता देख उन्हें बचाने के लिए पिता ने भी नदी में छलांग लगा दी, लेकिन वे बच्चों को बचाते-बचाते खुद भी पानी की गहराई में समा गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
बच्चों को बचाने के प्रयास में पिता भी डूबे
मिली जानकारी के अनुसार, सरस्वतीपुर स्थित नदी में बच्चे नहाने गए हुए थे। नहाते समय बच्चे अचानक गहरे पानी की ओर चले गए और डूबने लगे। बच्चों को छटपटाता देख पास ही मौजूद पिता ने बिना अपनी जान की परवाह किए तुरंत नदी में छलांग लगा दी।
हालांकि पानी का बहाव और गहराई अधिक होने के कारण पिता भी बच्चों के साथ डूब गए। देखते ही देखते चार लोगों के पानी में समा जाने से मौके पर मौजूद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।
मृतकों में शामिल
विवेक कुमार सिंह (45), निवासी सूरजपुर
अभिजीत सिंह (20), विवेक सिंह का बेटा
गोपाल कृष्ण (13) पिता जितेंद्र सिंह, निवासी कटिहार, बिहार
कृष्ण गोपाल (14) पिता जितेंद्र सिंह, निवासी कटिहार, बिहार
दशहरा में मौसी के घर घूमने आए थे बच्चे
विवेक कुमार सिंह वर्तमान में चंद्रपुर में किराये के मकान में परिवार के साथ रह रहा था। वहीं, दोनों मृत बच्चे गोपाल कृष्ण और कृष्ण गोपाल सगे भाई हैं। दोनों बच्चे बिहार के कटिहार के रहने वाले हैं। वे अपनी मौसी के घर घूमने आए थे।
चारों एक साथ रेण नदी के सरस्वतीपुर घाट पर तैरने गए थे। बच्चे गहरे पानी में चले गए। उन्हें बचाने की कोशिश में पिता-पुत्र भी डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही बिश्रामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सभी के शव निकाल लिए गए है।